• Tue. Jul 1st, 2025

धार्मिक यात्रा में युवक की हत्या का हुआ खुलासा: दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस वजह से उतारा मौत के घाट  

ByCreator

Jan 4, 2024    1508116 views     Online Now 454

चंकी बाजपेयी ,इंदौर।  मध्यप्रदेश के इंदौर में गुरुवार को एक धार्मिक शोभायात्रा में धक्का लगने के विवाद में बजरंग दल के 26 वर्षीय कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। महू नाका क्षेत्र में रणजीत हनुमान मंदिर की धार्मिक शोभायात्रा के दौरान धक्का लगने पर हुए विवाद में शुभम रघुवंशी के गले में चाकू घोंप दिया। रघुवंशी बजरंग दल का कार्यकर्ता था। खून से लथपथ शुभम रघुवंशी को उसके साथी एक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

धार्मिक यात्रा में हत्या का मामला: BJP युवा मोर्चा ने पुलिस कमिश्नर से की कार्रवाई की मांग, हिरासत में 4 आरोपी

हत्याकांड के गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यश गोधा और युवराज यादव के रूप में हुई है। आरोपियों की निशानदेही पर खून से सने उनके कपड़े और हत्याकांड में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। आरोपियों ने जिस चाकू से शुभम रघुवंशी की हत्या की, वह उन्होंने धार्मिक शोभायात्रा के दौरान अन्य विवाद के दौरान एक व्यक्ति से छीना था।

बताया जा रहा है कि मृतक शुभम के दोस्तों द्वारा मौके पर आरोपी पक्ष के युवकों से जमकर मारपीट की गई उसके बाद आरोपी पक्ष कुछ दूर जाकर रुक गए और फिर मृतक शुभम का इंतजार भी किया और उसके बाद अचानक से हमला कर दिया। जिसमें भीड़ में ही काफी विवाद हुआ इसके बाद अचानक से मृतक शुभम की गर्दन पर पहले विवाद में चाकू छिन गया था उसे वार कर दिया गया। शुभम खून से लथपथ जमीन में गिर पड़ा। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

See also  गैंगरेप करने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई, परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ी पीड़िता, कहा- एक साल से काट रही हूं थाने का चक्कर

वहीं बजरंग दल कार्यकर्ता के हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। हत्याकांड के दो आरोपियों की गिरफ्तारी से चंद घंटे पहले, बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी तादाद में पुलिस आयुक्त कार्यालय में जुटे और धार्मिक शोभायात्रा में हुई सनसनीखेज वारदात पर आक्रोश जताया। पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया।

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL