• Fri. Jul 4th, 2025

मनीषा त्रिपाठी, भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। खराब मौसम के कारण देरी से फ्लाइट चल रही है। इधर कोहरे की वजह से 17 ट्रेनें लेट चल रही है।

मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम बिगड़ा रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के मध्य भाग भोपाल, सागर, नर्मदापुरम संभाग सहित इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर जिले के कुछ हिस्सों में बादलों के साथ गरज-चमक बारिश की स्थिति बन सकती है।

MP Board 5th-8th Exam Time Table: बोर्ड परीक्षाओं की समय सारिणी जारी, 6 मार्च से शुरू होंगे 5वीं-8वीं के एग्जाम, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

वहीं बीते दो दिनों से लगातार छाए बादलों और बूंदाबांदी के कारण दिन के तापमान में गिरावट नजर आ रही है। गुरुवार को कई जिलों के अधिकतम तापमान में एक से सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भोपाल, दमोह, रीवा, नौगांव, सागर, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रायसेन, रतलाम और उज्जैन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

इधर ग्वालियर चंबल अंचल में सर्दी का सितम जारी है। गुरुवार को लगातार पांचवें दिन सूरज नहीं निकला। जिसके कारण दिन और रात के तापमान में सिर्फ 3.5 डिग्री का अंतर देखने को मिला। बतादें कि यहां गुरुवार को रात का तापमान 10.9 डिग्री रहा। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो कश्मीर हिमाचल की बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई है। वहीं शनिवार से ग्वालियर चंबल में बूंदाबांदी के आसार है।

See also  रेलवे स्टेशन की तरह जमीन पर चादर बिछाकर सोए झारखंड के 20 बीजेपी विधायक, आखिर क्यों आई ये नौबत? | jharkhand vidhansabha monsoon session bjp MLAs protest inside assembly complex against CM hemant soren government

कांग्रेस से निकाले जाने के बाद नेताओं ने उठाए सवाल: कमलनाथ ने EVM को ठहराया था जिम्मेदार, फिर मैहर प्रत्याशी की हार के लिए रामनिवास दोषी क्यों ?

3 घंटे लेट आ रही फ्लाइट
खराब मौसम के चलते फ्लाइट देरी से चल रही। जिससे यात्रियों को सफर करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, कोहरे के चलते एयर इंडिया ने दिल्ली फ्लाइट का समय बदला है। सुबह 7:15 बजे आने वाली फ्लाइट अब 3 घंटे लेट होकर 10 बजे दिल्ली से भोपाल आएगी। वहीं इंडिगो की भोपाल से दिल्ली फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी। बतादें कि, इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से सुबह 7 बजे भोपाल आती है।

मध्य प्रदेश में ट्रेनों पर मौसम की मार
इधर कोहरे की वजह से 17 ट्रेनें लेट हुई। तमिलनाडू एक्सप्रेस, भोपाल एक्सप्रेस, पुरी एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस 1 घंटे से ज्यादा लेट चल रही है। वहीं पातालकोट एक्सप्रेस 15 घंटे लेट चल रही है। आंध्र एक्सप्रेस और पुणे एक्सप्रेस भी 3 घंटे से ज्यादा लेट चल रही है। इसके साथ ही गोरखपुर एक्सप्रेस 4 घंटे से ज्यादा लेट चल रही है।

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL