• Tue. Jul 8th, 2025

माधुरी दीक्षित की मां का 91 साल में निधन

ByCreator

Mar 12, 2023    150876 views     Online Now 334

Madhuri Dixit Mother Death 91 की उम्र में माधुरी दीक्षित की मां का हुआ निधन, आज होगा अंतिम संस्कार : बॉलीवुड की धक-धक गर्ल कहे जाने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता देशमुख दीक्षित ( Madhuri Dixit’s mother Snehlata Deshmukh Dixit ) का आज सुबह 8.40 बजे 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। साथ ही बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आज ही दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा। इस बात की जानकारी माधुरी दीक्षिक के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी। उन्होंने बताया कि ‘माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित ( Madhuri Dixit’s mother Snehlata Dixit Passes Away ) का निधन स्वाभावित तरीके हुआ है’।

Actor Madhuri Dixit Mother Death


Madhuri Dixit Mother Death

Madhuri Dixit Mother Death

साथ ही खुद माधुरी दीक्षित ने भी अपना खुद व्यक्त करते हुए अपनी मां के निधन की सुचना अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने अपनी मां के साथ प्यारी सी फोटो साझा करते हुए लिखा कि ‘हमारी प्यारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं’। साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी मां के अंतिक संस्कार के बारे में भी जानकारी देते हुए लिखा कि ‘उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा’। बताया जाता है कि माधुरी दीक्षित अपनी मां के बेहद करीब थीं। ऐसे में वे अपने मां के जाने से बहुत ज्यादा दुखी हैं।

पिछली साल मां के लिए एक्ट्रेस ने लिखा था लेटर

इससे पहले माधुरी दीक्षित ने पिछले साल 2022 में अपनी मां स्नेहलता दीक्षित ( Madhuri Dixit Wrote Letter For Mother ) के 90वें जन्मदिन पर एक प्यारा साल खत भी लिखा था। एक्ट्रेस ने अपने इस इमोशनल नोट में लिखा था कि ‘जन्मदिन मुबारक हो। वो कहते हैं कि एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। वे और ज्यादा सही नहीं हो सकते। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है। आपने जो सबक सिखाया है। वो आपकी ओर से मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं’। उनका ये पोस्ट काफी वायरल हुआ था और फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया गया था।

See also  PM मोदी के दौरे से पहले रूस में हिंदू मंदिर बनाने की मांग, पुतिन को लिखा पत्र | Indians written letter to Russian President Putin demanding temple land in moscow

स्टार्स के साथ-साथ फैंस भी दे रहे श्रद्धांजलि

हालांकि, एक्ट्रेस के फैंस भी उनकी मां के निधन से काफी दुखी नजर आ रहे हैं और कमेंट्स कर उनको अपनी भावपुर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं। माधुरी दीक्षित ( Madhuri Dixit Instagram Post ) पर काफी संख्या में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर एक्ट्रेस के फैंस भी उनकी मां के निधन पर एक्ट्रेस का दुख बांट रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। साथ ही माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने ( Madhuri Dixit’s husband Shriram Nene ) ने भी अपनी सास के निधन का दुखद समाचार शेयर किया है। उन्होंने कहा कि ‘हमारी प्यारी आई, स्नेहलता दीक्षित, आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच नहीं रही’।

एक्ट्रेस को मां से मिला सपोर्ट

माधुरी दीक्षित का जन्म स्नेहलता दीक्षित और शंकर दीक्षित के घर हुआ था। वे अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। माधुरी की दो बड़ी बहनें और एक बड़ा भाई है। माधुरी दीक्षित के करियर के शुरुआती दिनों में उनकी मां ने उनका बहुत सपोर्ट किया था। फिल्म की शूटिंग हो या फिर कोई इवेंट हो उनकी मां हमेशा उनके साथ रहती थीं। बताया जाता है कि साल 2013 में माधुरी की मां ने उनकी फिल्म ‘गुलाब गैंग’ ( Gulab Gang ) के लिए एक गाना रिकॉर्ड करने के लिए उनका साथ दिया था।

गुलाब गैंग के फिल्ममेकर ने बताई घटना

इसके बारे में बात करते हुए फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ( Filmmaker Anubhav Sinha ) ने एक मीडिया हाउस को बताया था कि ‘जब हमने फिल्म में गाना गाने के लिए माधुरी से संपर्क किया, तो वे खुशी-खुशी ऐसा करने के लिए तैयार हो गईं’। उन्होंने आगे बताया था कि ‘जब वे रिकॉर्डिंग के लिए आई तो वे अपनी मां के साथ आई और हमें पता चला कि उसनी मां बहुत अच्छी गायिका हैं, तो हमने उसकी मां से पूछा कि क्या वह गाना गा सकती है। आखिरकार, हमने माधुरी और उनकी मां दोनों को फिल्म में एक गाना गाने के लिए कहा’।

See also  'हमसे ज्यादा बेसब्र वो थे...' वर्ल्ड कप जीत पर बोले रोहित, विराट ने बताया किस पल को हमेशा रखेंगे याद | Rohit Sharma dedicates T20 World Cup Win to the Nation, Virat Kohli thanks for heroic welcome in Wankhede Stadium celebration

SRK Film Pathaan : इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’, दिखेंगे डिलीटेड सीन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL