• Thu. Jul 3rd, 2025

बुधनी सीट को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारी: जयवर्धन और शैलेंद्र पटेल को बनाया प्रभारी, शिवराज के गढ़ में क्या लगा पाएंगे सेंध ?  

ByCreator

Jun 13, 2024    150843 views     Online Now 279

शब्बीर अहमद, भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफा के बाद बुधनी विधानसभा सीट खाली हो गई है। अब यहां उपचुनाव होंगे। इसे लेकर कांग्रेस ने रणनीति बनाना शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल को प्रदेश कांग्रेस ने यहां का प्रभारी बनाया है। जिसके बाद प्रत्याशी चयन को लेकर दोनों ही नेता स्थानीय नेताओं से संवाद करेंगे। बता दें कि विदिशा लोकसभा से शिवराज सिंह चौहान के सांसद बनने के बाद बुधनी विधानसभा सीट खाली हुई है। 

विक्रम मस्तान ने शिवराज के खिलाफ लड़ा था चुनाव  

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 में यहां से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस ने विक्रम मस्तान को चुनाव लड़ाया था। ऐसे में उपचुनाव में पार्टी यहां से फिर से उन्हें मौका देती है, यह किसी और को यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा। फिलहाल कांग्रेस ने इसे लेकर तैयारियां जरूर शुरू कर दी है। वहीं बीजेपी का क्या गेम प्लान रहेगा यह भी आने वाले समय पर ही पता चलेगा। 

बुधनी में होगा तीसरा उप चुनाव

बुधनी विधानसभा क्षेत्र में यह तीसरा उप चुनाव होगा। इसके पहले साल 1991 में शिवराज सिंह चौहान को सांसद का चुनाव जीतने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिया था। दूसरा उपचुनाव साल 2005 में हुआ था। जब प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान संभालने के दौरान राजेंद्र सिंह राजपूत ने विधानसभा सीट खाली की थी। अब तीसरा उपचुनाव स्वयं उनके द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद होने के हालात निर्मित हुए हैं।

Follow the achchhikhabar.in MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

See also  MP Road Accident: अनुकंपा नौकरी ज्वाइन कर लौट रही महिला और उसके भाई को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत - Achchhi Khabar, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar

[Achchhikhar.in ] Join Whatsapp Channal –
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL