• Tue. Jul 1st, 2025

आज झुंझनूं जिले के दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी

ByCreator

Oct 25, 2023    150870 views     Online Now 385

Rajasthan Election: जयपुर। प्रदेश में राजनीति उफान पर है। राजनीतिक पार्टियां जनता को अपने पक्ष में लुभाने पूरा जोर लगा रही हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी आज एक बार फिर राजस्थान के दौरे पर आ रही हैं।

बता दें कि आज झुंझुनूं में प्रियंका गांधी की सभा होनी है। सभा में प्रियंका प्रदेश की महिलाओं के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकती हैं। प्रियंका गांधी पांच दिन में दूसरी बार राजस्थान की यात्रा पर हैं। 20 अक्टूबर को भी प्रियंका गांधी ने दौसा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया था। आज प्रियंका झुंझुनूं में चुनावी शंखनाद करेंगी।

PRIYANKA GANDHI

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी झुंझुनूं जिले के अरड़ावता में पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण कर जनसभा को संबोधित करेंगी। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी का यह राजस्थान में तीसरा दौरा है। इससे पहले प्रियंका गांधी निवाई और सिकराय में जनसभाओं को संबोधित कर चुकी हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत, सचिन पायलट समेत प्रदेश के कई मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत ने एक्स पर जानकारी दी थी कि बुधवार को प्रियंका गांधी झुंझुनूं में दोपहर 12:30 बजे राजस्थान की गृहणियों के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं करेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अपने स्मार्टफोन से प्रियंका गांधी को जरूर देखिएगा, यानी गहलोत ने इसी बहाने अपनी स्मार्टफोन योजना का भी जिक्र कर दिया।

ये खबरें भी जरूर पढ़ें

See also  4 कंपनियों की मालकिन है सौरभ शर्मा की पत्नी: डांस स्कूल के जरिए आए थे करीब, जानें कोरियोग्राफर से करोड़पति बनने तक की काली कहानी...
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL