• Tue. Jul 1st, 2025

मरीजों को मिली राहत, 18 दिन बाद आज से निजी अस्पतालों में शुरू हुआ इलाज, काम पर लौटे डॉक्टर्स – Achchhi Khabar, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar

ByCreator

Apr 5, 2023    150862 views     Online Now 394

Rajasthan News: प्रदेश में निजी डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद आज निजी अस्पतालों में इलाज शुरू हो गया है। ऐसे में 18 दिनों से इलाज का इंतजार कर रहे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। अधिकांश चिकित्सक समझौते से संतुष्ट होकर आज से काम पर लौट आए हैं।

बता दें कि सरकार और डॉक्टर्स के बीच जारी गतिरोध के खत्म होने के बाद से देशभर में राइट टू हेल्थ बिल लागू करने वाला राजस्थान भारत का पहला राज्य बन गया है। हड़ताल खत्म करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर डॉक्टर्स को धन्यवाद दिया।

बता दें कि अब इस बिल के तहत वे ही अस्पताल शामिल होंगे जो 50 बेड से ज्यादा की संख्या वाले हैं। जिन निजी अस्पतालों ने सरकार से निःशुल्क या उनके अनुबंध की शर्तों के अनुसार रियायती दरों पर जमीन ली हो। सरकार से कोई रियायत नहीं लेने वाले और 50 बेड से कम के अस्पताल बिल के दायरे से बाहर हो गए हैं।

ये खबरें भी जरूर पढ़ें

See also  बारां में पुलिस के पहरे में निकली दलित दूल्हों की बारात
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL