• Thu. May 2nd, 2024

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के 3 बजे कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, शक्कर फलों के रस से पंचामृत पूजन किया गया।

बाबा महाकाल का भांग, चंदन, ड्रायफूट और आभूषणों से श्रृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

अल सुबह भस्म आरती में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर दर्शन का पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

Related Post

आप भी आंखों में करते हैं मस्कारा का बहुत ज्यादा इस्तेमाल, तो पहले जान लें इससे आंखों को होने वाले नुकसान
अलीगढ़ में चुनाव खत्म होते ही एक्शन में BJP, जिला उपाध्यक्ष समेत चार नेताओं पर गिरी गाज | BJP expels four leaders from the party in Aligarh accused of working against the candidate
Lok Sabha Election 2024: कल MP आएंगे राजनाथ सिंह, प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

NEWS VIRAL