• Tue. Jul 1st, 2025

टीकमगढ़ में फिर छेड़छाड़: कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, सड़क छाप मजनुओं की करतूत से सहमी बच्ची, ICU में भर्ती – Achchhi Khabar, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar

ByCreator

Dec 4, 2022    1508106 views     Online Now 167

मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ शहर में बेटियां सुरक्षित नहीं है। सड़क छाप मजनू आये दिन सरेराह छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। जिले में एक बार फिर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां कोचिंग से लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ 4 लड़कों ने छेड़खानी की और उसके गले से सोने की चेन छीन ले गये। इस घटना से लड़की बुरी तरह से दहशत में है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, आज करीब 11 बजे अपनी स्कूटी से कोचिंग पढ़कर वापस घर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ 4 लडकों ने जबरिया रास्ते में रोककर न केवल छेडखानी की बल्कि उसके गले से सोने की चेन छीन ले गये। इस घटना से लड़की बुरी तरह डर गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एमपी में बेटियां नहीं सुरक्षित!: घर के बाहर बैटमिंटन खेल रही नाबालिग बेटियों पर बदमाश ने किया हमला, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

परिजनों ने बताया कि लड़की कोचिंग से वापस घर आ रही थी। इस दौरान रास्ते में साहिल खान, अमान खान, मुन्ना खान और एक अन्य लड़के ने स्कूटी की चॉबी निकालकर उसके साथ छेड़खानी की और उसकी चेन छीन ले गये।

सड़क छाप मजनू गिरफ्तार: MP में राह चलती लड़की के सीने पर हाथ से मारा था झपट्टा, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

वहीं इस मामले में पुलिस ने कहा कि लड़की के परिजनों की सूचना पर मामले की जांच कर रहे है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

See also  गाड़ी में बैठकर राइफल के साथ शराब पीते Video वायरल

जिले में यह पहला मामला नहीं है। बीते 27 नवंबर को शहर की सबसे घनी नंदेश्वर कॉलोनी में कोचिंग से अपने घर जा रही लड़की से बाइक सवार युवक ने छेड़खानी की थी। सुनसान गली देखकर बाइक सवार लड़के ने पहले तो लड़की को टेक ओवर किया, फिर कुछ पल में लड़की की ओर वापस आकर बगल से निकलते लड़की के सीने पर हाथ से झपट्टा मारा था।

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL