• Sat. Mar 25th, 2023

घर आकर मारूंगी जूते..: डॉ. आनंद राय की फेसबुक पोस्ट पर भड़कीं पूर्व मंत्री रंजना बघेल, FIR दर्ज कराने की दी धमकी, जानिए क्या है पूरा मामला? – Achchhi Khabar, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar

ByCreator

Mar 15, 2023

रेणु अग्रवाल। मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर से पूर्व भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री रंजना बघेल (Former Minister Ranjana Baghel) ने व्यापमं घोटाले में व्हिसलब्लोअर और डॉक्टर आनंद राय को खुली चुनौती दी है। साथ ही सोशल मीडिया में किए पोस्ट को डिलीट ना करने पर घर आकर जूते मारने की धमकी दी है।

दरअसल, आनंद राय ने अपने फेसबुक अकाउंट से 7 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें रंजना बघेल और कांग्रेसी विधायक हीरालाल अलावा दिख रहे हैं। और रंजना बघेल हीरालाल अलावा को फूलमाला पहना रही हैं। वीडियो के साथ आनंद राय ने लिखा है कि अगले चुनाव में रंजना बघेल जयस का साथ देगी। भाजपा मनावर नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे भी साथ होंगे। कुक्षी-मनावर सीट पर साझा रणनीति बनी है। सोफे पर बैठे हैं, बदनावर के सिंधिया गुट के भाजपा नेता दिनेश ग्रेवाल। जिनका पिछली बार धार संसदीय सीट से टिकट हुआ था। जो भाजपा के छतरसिंह दरबार के सामने हार गए थे।

इसी वीडियो और पोस्ट को लेकर रंजना बघेल ने वीडियो जारी कर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि में भाजपा की सच्ची सिपाही हूं और भाजपा के लिए बीते 30 वर्षों से कार्य कर रही हूं। यह वीडियो 2 वर्ष पुराना है। जब राजवर्धन सिंह दत्तीगांव एक जनपद के भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मनावर आए थे, उस दौरान राजनीतिक मुलाकात के दौरान माला पहनाकर हीरालाल अलावा का स्वागत किया था। उसी समय का यह वीडियो है। मैं भाजपा की ही हूं और भाजपा की ही रहूंगी। आगे रंजना बघेल ने कहा कि डॉ आनंद राय आदिवासी युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं, उनका कैरियर बर्बाद कर रहे हैं। रंजना बघेल ने चेतावनी देते हुए कहा कि आनंद राय इस वीडियो को डिलीट करें। अन्यथा वह कानूनी कार्रवाई करेगी। साथ ही नहीं मानने पर घर आकर जूते मारने की बात भी कही है।

सुनिए वीडियो

लाडली बहना योजना होगी और सरल: समीक्षा बैठक में CM शिवराज ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *