• Mon. Jul 14th, 2025

जुआ पकड़ने की कार्रवाई में ग्रामीण की मौत, पुलिस को देखकर भागते समय कुएं में गिरा जुआरी 

ByCreator

Dec 30, 2023    150859 views     Online Now 431

रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिला में पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस देर रात यहां जुआ पकड़ने आई थी। पुलिस के पहुंचने पर जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। इसी दौरान एक ग्रामीण भागते समय कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पूरा मामला थरेट थाना क्षेत्र का है। 

BIG BREAKING: मोहन मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, CM मोहन ने अपने पास रखा सामान्य प्रशासन विभाग, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

दरअसल थरेट गांव में पुलिस को कुछ लोगों की जुआ खेलने की सूचना मिली थी। जानकारी के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो इस दौरान कई लोग जुआ खेल रहे थे। इस दौरान पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे सभी लोग भागने लगे। इस दौरान एक शख्स गहरे कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।  

MP Cabinet: CM डॉ. मोहन यादव ने खुद के पास रखे गृह मंत्रालय के साथ ये विभाग; दोनों डिप्टी सीएम को मिली ये जिम्मेदारी, कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल को यहां किया फिट, देखें पूरी लिस्ट..

पुलिस की करवाई के दौरान शख्स की मौत से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को गांव से खदेड़ दिया। साथ ही थरेट में चक्का जाम लगा दिया। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और ग्रामीणों को समझाया जा रहा है। 

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

See also  बिलासपुर सेंट्रल जेल के सामने तलवार लहराते दिखे लड़के, जमकर वायरल हो रहा वीडियो - Achchhi Khabar, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

You missed

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL