• Sat. Jul 27th, 2024

MP सड़क हादसे में पांच मौतः नरसिंहपुर में अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, खंडवा में 9 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, शहडोल में तीन की मौत और 12 लोग घायल

ByCreator

Oct 29, 2023    150828 views     Online Now 411

मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। आज प्रदेश के तीन विभिन्न जिलों शहडोल, नरसिंहपुर और खंडवा में अलग अलग सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल है। मृतकों में नौ साल की एक बच्ची भी शामिल है। सभी घायलों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अजयारविंद नामदेव, शहडोल। जिले में दो अलग अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 से अधिक लोग घायल है। देर रात एक कच्चे मकान की दीवार ढहने से घर में खेल रहे दो मासूम बच्चे दीवार के मलबे में दब गए ,जिससे एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के चकौड़िया ग्राम की है। वहीं दूसरी घटना जिले के अंतिम छोर सीधी थाना क्षेत्र के पहाड़िया छत्ता के बीच जंगल की है। ब्यौहारी से मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे एक तेज रफ्तार वाहन पेड़ से टकरा गया, जिसमें सवार 14 लोगों में वाहन चालक जितेंद्र सिंह 22 वर्ष एवं सुख सेन सिंह उम्र 42 वर्ष की मौत हो गई। 12 लोग घायलों को उपचार के लिए जयसिंहनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो की हालात नाजुक बताई जा रही है।

दीपक कौरव, नरसिंहपुर। जिले के नेशनल हाईवे अज्ञात वाहन और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिससे स्कूटी सवार की मौत हो गई। राहगीरों के द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

See also  कौन है विजय सेतुपति की Maharaja का वो इंस्पेक्टर, जिसने अनुराग कश्यप की पहली फिल्म में संभाला कैमरा | who is Maharaja Actor Natarajan Subramaniam he work with bollywood Famous director anurag kashyap vijay sethupathi

MP Morning News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एमपी दौरे का दूसरा दिन आज, सीहोर जाएंगे CM शिवराज, कमलनाथ रायसेन-विदिशा में भरेंगे चुनावी हुंकार

इमरान खान, खंडवा। जिले के भोजाखेड़ी में भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एक बस ने कार और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। छैगांव माखन थाना पुलिस ने बस को अभिरक्षा में लिया है। घायलों की जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

MP Elections: कौन है भाजपा के विभीषण, कौन कर रहा है पर्दे के पीछे की पॉलिटिक्स, क्या फिर से बन रहे है 2018 वाले हालात ?

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL