• Wed. Jul 2nd, 2025

Election Breaking: चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी की बिगड़ी तबीयत, आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे कार्यकर्ता   

ByCreator

Nov 5, 2023    150877 views     Online Now 194

रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बड़ामलहरा विधानसभा सीट की कांग्रेस प्रत्याशी राम सिया भारती को प्रचार के दौरान सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें उनके समर्थक बड़ामलहरा के सामुदायिक अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। 

MP में वोट के लिए प्रलोभन : महिलाओं को इकट्ठा कर बांटी साड़ियां, वीडियो वायरल…

 जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने राम सिया भारती को भर्ती कर उनकी ECG जांच कराई गई। रिपोर्ट में खामी निकलने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कार्डियोलॉजी के डॉक्टरों को दिखाने की सलाह दी है। बताया जाता है कि कांग्रेस प्रत्याशी राम सिया भारती दिन रात लगातार जनता के बीच जाकर अपना प्रचार प्रसार कर वोट मांग रही हैं। जिसके चलते वह अस्वस्थ हुई। हालांकि डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य अब स्थिर बताया है। 

congress

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

See also  Viral Video: पत्नी के गिफ्ट को देख इमोशनल हुआ पति, जैसे ही देखी अपनी मनपसंद चीज रोक नहीं पाया आंसू
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL