• Sat. Jul 27th, 2024

मनीषा त्रिपाठी, भोपाल। केंद्रीय योजनाओं के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने और नवाचारी योजनाओं से देश में हुए विकास से आम लोगों को परिचित कराने के लिए मध्य प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगमन शुक्रवार को होगा। यह यात्रा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में से गुजरेगी और केंद्रीय योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित करवाएगी। मध्य प्रदेश में कृषि और ग्रामीण विकास विभाग की यात्रा में अहम भूमिका रहेगी।

MP में नई सरकार की राह कितनी आसान: कर्ज को लेकर कांग्रेस का आरोप- बड़ा वित्तीय संकट आएगा, BJP बोली- यह कमलनाथ की भ्रष्टाचारी सरकार नहीं 

मुख्य सचिव वीरा राणा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में गुरुवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कलेक्टरों से चर्चा कर यात्रा की तैयारियों की जानकारी ली। विकसित भारत संकल्प यात्रा की गतिविधियां उन सभी जिलों और अन्य जिलों से भी गुजरेगी, जहां जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया।

ग्राम पंचायतों स्तर पर भी चलेगा जागरूकता अभियान

ग्राम पंचायतों स्तर पर भी जन-जागरूकता की गतिविधियां संचालित की जाएंगी जिसमें जागरूकता, सामुदायिक, सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल हैं। इसके अलावा सूचना-शिक्षा-संचार वैन, आइटी प्लेटफार्म, और मोबाइल एप्लीकेशन भी उपयोग में लाए जाएंगे। राज्य सरकार, जिला, ग्राम पंचायत और स्थानीय शासन की समिति और केंद्र सरकार के संगठन और संस्थाओं से प्लानिंग, समन्वय और निगरानी की जाएगी।

एयरपोर्ट की तरह भव्य होगा जबलपुर रेलवे स्टेशन, 300 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प, मॉल जैसा होगा अंदर का नजारा

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर लगातार प्रयास कर रही है कि केंद्रीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिले। ग्राम स्वराज अभियान, विस्तारित ग्राम स्वराज अभियान, प्रमुख योजनाओं का शत प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने संकल्प यात्रा निकाली जा रही है।

See also  Crime News: कांग्रेस के पूर्व मंत्री के भतीजे साथियों के साथ गिरफ्तार, प्रेमिका के पति की किडनैप कर पिटाई का मामला, पूछताछ जारी

सर्वसुविधायुक्त मोबाइल वैन से होगा प्रचार-प्रसार

शहरी क्षेत्रों में मोबाइल वैन उन 13 हजार 848 स्थानों पर जाएगी, जहां दस हजार से ज्यादा जनसंख्या है। वैन एलईडी स्क्रीन, आडियो विजुअल सामग्री ब्रोशर, बुकलेट से सज्जित होगी। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नोडल अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों की समिति बनाई गई है, जिसमें केंद्रीय संगठन और संस्थानों के दो प्रतिनिधि रहेंगे। यह समिति सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करेगी। राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में केंद्र सरकार की विशेष भूमिका होगी। इसमें आइटी प्लेटफार्म और मोबाइल रिस्पांसिव प्लेटफार्म बनाने, आइईसी वैन के संचालन, जनजागरूकता और प्रचार सामग्री, राज्य और जिलों में नोडल अधिकारियों को नियुक्त करने में केंद्र सरकार की भूमिका होगी। नोडल अधिकारी जिलों में, ग्राम स्वराज अभियान और जलशक्ति अभियान आदि की गतिविधियों से समन्वय स्थापित करेंगे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रमुख उद्देश्य

1. क्षेत्र प्रचार की गतिविधियों आम नागरिकों में योजनाओं के प्रति जागरूकता लाना है।

2. सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं की पहुंच बनाना जो किन्हीं कारणों से इन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गये हैं।

3. केंद्र की योजनाओं के संबंध में जानकारी का प्रसार करना।

4. नागरिकों और लाभार्थियों से योजनाओं के संबंध उनके अनुभव जानना।

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL