• Wed. Jul 9th, 2025

MP में कांग्रेस की हार के बाद बदलते सियासी समीकरण: कांग्रेस MLA उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह से मांगी माफी, इस बात की अटकलें हुईं तेज़

ByCreator

Dec 4, 2023    150879 views     Online Now 271

शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की बुरी हार के बाद सियासी समीकरण बदलते जा रहे है। अब कांग्रेस MLA उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह से माफी मांगी है। सिंघार ने पूर्व सीएम से अपने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी है।बता दें कि दोनों के बीच पुरानी अदावत है। 

दिग्विजय सिंह ने EVM पर उठाए सवाल: कहा- ‘जब तंत्र जीतता है तो जनता हार जाती है’

बता दें कि उमंग सिंघार ने कमलनाथ सरकार के वक़्त दिग्विजय सिंह पर पर्दे के पीछे से सरकार चलाने का आरोप लगाया था। 2020 में कांग्रेस सरकार गिरने का जिम्मेदार भी उन्होंने दिग्विजय सिंह को ही बताया था। वहीं इस ट्वीट के बाद उमंग को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने की अटकलें तेज़ हो गई है। 

सिंघार ने X पर ट्वीट करते हुए कहा म. प्र. विधानसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस पार्टी के पक्ष में नहीं रहे । हम जनादेश का सम्मान करते हुए चुनाव परिणामों को स्वीकार करते हैं।आदरणीय कमलनाथ जी एवं आदरणीय दिग्विजय सिंह जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता मज़बूती से चुनाव लड़ा। हम सब संगठित हैं, एक हैं एवं भविष्य की लड़ाई के लिए तैयार हैं ।

उन्होंने कहा साथ ही मैं यह भी कहना चाहूँगा की मेरे पूर्व के किसी भी आचरण से आदरणीय दिग्विजय सिंह जी के सम्मान में कोई भी ठेस पहुँची हो तो उसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूँ। 

See also  भाई के साथ कोचिंग जा रही छात्रा की मौतः ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिये की चपेट में आई, भाई उछलकर दूर जा गिरा

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL