• Sat. Mar 29th, 2025

एमपी में आज: सीएम शिवराज जाएंगे शहडोल, पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा, कांग्रेस कार्यालय में कर्मचारियों का महासम्मेलन, पूर्व सैनिक अधिवेशन

ByCreator

Jun 25, 2023    150839 views     Online Now 285

अमृतांशी जोशी, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शहडोल जाएंगे। जहां वे तैयारियों का जायला लेंगे। सीएम दोपहर 12:05 बजे भोपाल एयरपोर्ट से जबलपुर पहुंचेंगे। 12:45 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से हेलीकॉप्टर से 1:25 बजे शहडोल हेलीपैड पहुंचेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सीएम शिवराज अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 3:30 बजे हेलीपैड शहडोल से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

देश की टॉप मोस्ट लीडरशिप का भोपाल में डेरा

बीजेपी संगठन का सबसे बड़ा कार्यक्रम राजधानी और एमपी में होगा। पीएम मोदी जेपी नड्डा पांच राज्यों का चुनावी शंखनाद करेंगे। कल राजधानी भोपाल आयेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और 27 जून को प्रधानमंत्री मोदी का आगमन है। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को धार देने के लिए गुरु मंत्र दिए जाएंगे। पीएम मोदी पार्टी के चयनित 3000 मंडल स्तर के नेताओं को जीत का मंत्र देंगे। सभी कार्यकर्ता कल भोपाल पहुंचेंगे। 28 तारीख से राज्य के चिन्हित इलाकों यानी पांच चुनावी राज्यों में जहां विधानसभा चुनाव है वहा भेज दिए जाएंगे। बड़े राज्यों से लोकसभा क्षेत्र से 7 तो वहीं छोटे राज्यों से 3 से 5 कार्यकर्ताओं को चुना गया है।

पूर्व सैनिक अधिवेशन आज

मप्र कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग का एक दिवसीय अधिवेशन आज होगा। यह अधिवेशन सुबह 10.30 बजे पीसीसी कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। जिसमें पीसीसी चीफ कमलनाथ शामिल होंगे। अधिवेशन में प्रदेश भर के जिलों से करीब 1000 से अधिक पूर्व सैनिक भाग लेंगे। इसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेता शामिल होंगे। अधिवेशन में पूर्व सैनिकों की क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए उनकी नयी भूमिका पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

See also  गुजरात के बाद अब राजस्थान में कहर

कर्मचारी वर्ग पर कांग्रेस की पैनी नजर

पीसीसी में आज दोपहर 12:30 बजे मप्र आउटसोर्स, अस्थाई और संविदा कर्मचारी का महासम्मेलन होगा। जिसमें पूर्व सीएम कमलनाथ शामिल होंगे। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में तमाम कर्मचारी वर्ग के लोग मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के सामने कर्मचारी कई मांगें रख सकते हैं। वहीं कमलनाथ वचन पत्र में कर्मचारियों को लेकर घोषणा भी कर सकते है!

mp-morning-news

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL