• Thu. Jul 3rd, 2025

31 जनवरी महाकाल भस्म आरती दर्शन: मस्तक पर मुकुट त्रिपुण्ड और चंद्र अर्पित कर भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार

ByCreator

Jan 31, 2024    150875 views     Online Now 452

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

शेषनाग धारण कर बाबा महाकाल दिव्य श्रृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की और बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया। इसके बाद भगवान के मस्तक पर मुकुट त्रिपुण्ड और चंद्र अर्पित कर भगवान महाकाल का श्रृंगार किया।

सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
Read More:- https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

See also  पापुआ न्यू गिनी में तेज भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.5 | earthquake in Papua New Guinea no tsunami alert reports of damage
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL