• Thu. Jul 3rd, 2025

चंकी बाजपेयी, इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपने घर में ही खुद का गला रेत कर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया दिया है। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सुसाइड नोट में उसने पत्नी को सॉरी लिखा है।

इंदौर पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम संदीप पिता संत चौकसे निवासी जानकी नगर है। ने जानकी नगर में खुद का रेस्टोरेंट संचालित करता था। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। यह भी बताया जाता है कि एक माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस को तलाशी में एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी को सॉरी लिखा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जानकारी आर के सिंह डीसीपी इंदौर ने दी है।

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

See also  22 सितंबर महाकाल आरती दर्शन: भगवान महाकाल के मस्तक पर चेरी, भांग, चंदन और बिल्व पत्र अर्पित कर भगवान गणेश रूपी श्रृंगार
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL