• Tue. Jul 1st, 2025

भोपाल। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले 6 लोगों और यूपी के एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुःख व्यक्त किया है। सीएम ने सोशल मीडिया एक्स के जरिये पोस्ट कर उनकी मृत्यु पर शोक जताया और घायलों के स्वस्थ होने की कामना की है।

BIG BREAKING: बस और बोलेरो के बीच हुई भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, अस्थि विसर्जन कर लौट रहे थे लोग

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लिखा- उत्तर प्रदेश के मानिकपुर तहसील में कर्वी-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग 35 पर सड़क दुर्घटना का दुखद समाचार मिला है। दुर्घटना में मध्यप्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के नागरिकों के असामयिक निधन से हृदय व्यथित है।मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।।। ॐ शांति ।।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में आज मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया था। इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी। एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। छः मृतक मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग में रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही गांव के पास कर्वी से प्रयागराज की ओर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की जनरथ बस जा रहीं थी। वहीं  विपरीत दिशा से बोलेरो आ रहीं थी जिसके बाद दोनों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिडंत  हो गई। जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। 

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

See also  15 August Ka Mesh Tarot Card: मेष राशि वाले अपनों पर भरोसा बनाए रखें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है | Today Aries Tarot Card Reading 15 August 2024 Thursday Tarot Prediction Horoscope in Hindi

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL