• Thu. Jul 3rd, 2025

UP में भी होगा मंत्रिमंडल विस्तार, ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल में मिलेगी जगह

ByCreator

Jul 4, 2023    150871 views     Online Now 292

लखनऊ. केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी मंत्रीमंडल में विस्तार होगा. सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी. वहीं बेहतर परफॉर्मेंस न देने वाले मंत्रियों को हटाया जा सकता है. बता दें कि 2024 के चुनाव को लेकर मंत्रिमंडल विस्तार होगा. इसमें जातीय समीकरण साधने की कोशिश की जाएगी. संगठन के महत्वपूर्ण लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई वार्ता के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई है. विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सपा से नाता तोड़ चुके राजभर कई मुद्दों पर भाजपा का समर्थन कर रहे हैं. राष्ट्रपति चुनाव में उनकी पार्टी ने द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया था. राजभर समान नागरिक संहिता के समर्थन में हैं.

इसे भी पढ़ें – ओपी राजभर का बड़ा बयान, हमारे संपर्क में सपा के कई विधायक, अखिलेश यादव बोले….

भाजपा ने राजभर से गठबंधन के लिए ब्रजेश पाठक को जिम्मेदारी सौंपी है. दोनों के बीच मंत्री पद के साथ लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर भी मोलभाव चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक भाजपा कैबिनेट मंत्री के साथ महत्वपूर्ण मंत्रालय देने पर सहमत है. लोकसभा चुनाव में भी भाजपा एक से दो सीटें दे सकती है.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक 
मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
दिल्ली की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
English में खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

See also  Ind Vs Sa 3rd T20 : साउथ अफ्रीका ने इंडिया को 49 रनों से हराया, सीरीज पर भारत का कब्जा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL