• Thu. Jul 3rd, 2025

MP Weather Update: भारी बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, इन जिलों में अति बारिश की संभावना, बाढ़ कंट्रोल रूम का नंबर 0755-2540220, 0755-2701401 और 0755-2542222 जारी

ByCreator

Jun 30, 2023    150859 views     Online Now 423

अमृतांशी जोशी, भोपाल। मध्यप्रदेश में मॉनसून की दस्तक के बाद भारी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के 12 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 22 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शासन ने आपाता स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ कंट्रोल रूम का नंबर 0755-2540220 , 0755-2701401 और 0755-2542222 जारी किया है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के गुना, राजगढ, शिवपुरी, निवाडी, अशोक नगर, पन्ना, नीमच, सागर, टिकमगढ़, दमोह, छतरपुर, मंदसौर जिलों में अति भारी बारिश की संभावना जताई है। इसी तरह श्योपुर, भोपाल, दतिया, मुरैना, रायसेन, भिण्ड, ग्वालियर, विदिशा, अलीराजपुर, उमरिया, झाबुआ, बडवानी, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, रतलाम, नरसिंहपुर, आगर,शाजापुर, बालाघाट,सिवनी औऱ कटनी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम करेगा

मध्यप्रदेश में भारी बारिश के बाद भोपाल जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। राजधानी में बाढ़ नियंत्रण कक्ष को एक्टिव किया गया है। 15 अक्टूबर तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घण्टे काम करेगा। फायर ब्रिगेड स्टेशन फतेहगढ़ में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। भोपाल जिले में बाढ़ और अतिवृष्टि से निपटने के लिए टीम तैनात रहेगी। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए दो अफसरों की भी नियुक्ति की गई है। बाढ़ कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0755-2540220, 0755-2701401 और 0755-2542222 भी जारी किया गया है। आपाता स्थिति में लोग इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

See also  15 April ka Singh Tarot Card: सिंह राशि वाले सबके साथ कदम मिलाकर बढ़ें, जल्द मिलेगी कामयाबी
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

You missed

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL