• Wed. Jul 2nd, 2025

Good News: सूडान में फंसा भोपाल का जयंत जल्द लौटेगा भारत, भारतीय जत्थे के साथ सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंचा, गृहमंत्री बोले- सभी को सुरक्षित निकाला जाएगा – Achchhi Khabar, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar

ByCreator

Apr 26, 2023    150867 views     Online Now 300

अमृतांशी जोशी, भोपाल। सूडान (Sudan) में फंसे मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) का जयंत जल्द ही भारत वापस आएगा। जयंत भारतीय जत्थे के साथ सऊदी अरब (Saudi Arabia) के जेद्दाह (Jeddah) पहुंचा। जल्द ही भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के विशेष विमान (special aircraft) से यह जत्था वापस भारत (India) लौटेगा। जयंत के सही सलामत होने की पहली तस्वीर सामने आयी है। सूडान से जेद्दाह रवाना होते समय जयंत ने सेल्फी ली।

दरअसल, भोपाल के बैरागढ़ निवासी जयंत केवलानी 4 मार्च को सूडान गया था। 20 अप्रैल को वापस आना था लेकिन उससे पहले हिंसा में फंस गया। News 24 mp-cg और Lalluram.com ने जयंत के हिंसा में फंसे होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया/ दिखाया था।

Sudan Violence: सूडान में भोपाल का भी एक युवक फंसा, बहन ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

जयंत के परिजनों ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) से गुहार लगाई थी। कांग्रेस नेता कमलनाथ (Kamla Nath) ने भी विदेश मंत्रालय (foreign Ministry) को इस संबंध में पत्र लिखा था। बता दें कि सूडान में सेना और एक अर्धसैनिक समूह के बीच संघर्ष हुआ। सूडान की राजधानी खार्तूम में हिंसा के बीच वहां कई भारतीय फंसे हुए थे।

Big Breaking: सूडान में फंसा भोपाल का जयंत भारत जल्द वापस आएगा, भारतीय दूतावास ने जारी की यात्रियों की सूची, 7 वें नंबर पर उनका नाम

सूडान में फंसे जयंत को लेकर बोले गृहमंत्री

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra ) ने कहा कि जयंत केवलानी ने खुद सोशल साइट पर फोटो शेयर की है। जिस तरीके से रूस और यूक्रेन के युद्ध (russia ukraine war) के समय भारतीयों को सुरक्षित निकालने का काम प्रधानमंत्री जी ने किया था और तिरंगा लगी हुई गाड़ियों के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित निकाला गया था। सूडान के मामले पर भी प्रधानमंत्री लगातार काम कर रहे हैं और वहां पर भी फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकाला जाएगा।

See also  Nokia ने भारत में 25 साल बाद नए अवतार में लॉन्च किया अपना ये धांसू फोन, 4G कनेक्टिविटी समेत मिलेंगे कई तगड़े फीचर्स

नए भारत और नए भारत के प्रधानमंत्री देश की जनता, राष्ट्र की जनता, राष्ट्र भक्तों की चिंता वैश्विक पटल पर किस तरह से करते हैं, यह रूस यूक्रेन युद्ध में आप सभी ने देखा था। यूक्रेन में फंसे हुए छात्र छात्राओं को तिरंगा लगी बस को सारी सेनाएं रास्ता देती हुई नजर आ रही थी। बच्चे सभी सुरक्षित भारत लौटे हैं। यह सभी भी सुरक्षित भारत लौटेंगे। भारतीय नागरिक सुरक्षित लौट आए, इसकी चिंता खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं।

जयंत केवलानी

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL