• Tue. Jul 1st, 2025

शब्बीर अहमद, भोपाल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का लक्ष्य ग्राम पंचायत है। संघ का लक्ष्य 2025 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत तक शाखा पहुंचाने का है। देश में मुस्लिमों की जनसंख्या हिंदुओं के मुकाबले तेजी से बढ़ी है।

उक्त बातें संघ के प्रांत संघचालक अशोक पांडेय ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। कहा कि जनसंख्या वृद्धि पर भी विचार किया गया है, शासन को नीति बनाना चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण के लिए संतुलन वाली नीति आनी चाहिए। कहा कि विशेष वर्ग में जनसंख्या की वृद्धि ज्यादा हुई है। बताया कि मुस्लिम की संख्या 1947 में 3.5 करोड़ 2011 में 17.20 करोड़ यानी 5 गुना वृद्धि हुई है। हिंदू की संख्या 1947 में हिंदू 30 करोड़ थे 2011 में 96 करोड़ 3 गुना वृद्धि हुई है।

जनसंख्या का असुंतलन भी बैठक में मुद्दा रहा है। कोविड के दौरान संघ की शाखा 2 साल बंद रही। वर्तमान में संघ स्थानों की संख्या 38198 और शाखाओं की समूह 61045 है। प्रयागराज में हुई कार्यकारी मंडल की 16 से 19 अक्टूबर तक बैठक में हुई चर्चा को लेकर यह जानकारी दी। शताब्दी विस्तारक की तलाश संघ को है। 3 हजार विस्तारक निकले ।1 हजार और विस्तारक निकलने है। 6 आयामों पर संघ काम करता है। उद्देश्य प्रदर्शन कम मैदानी काम ज्यादा है।

सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद होना चाहिए। इससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। देश भर में 250 आदर्श ग्राम चिन्हित किए गए है। आत्मीयता का भाव पूरे देश में बने प्रयास किया जा रहा है। मतांतरण पर भी बैठक में चर्चा हुई है। राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। प्रोफेशनल युवाओं को जोड़ने के लिए ज्वाइन RSS शुरू किया गया है। 6 माह में प्रोफेशनल युवाओं की जुड़ने के लिए 96 हजार एप्लीकेशन आई है।

See also  Shivpuri: 'स्कूल जाना है उठ जाओ', बेटी को जगाने गई मां; पानी की टंकी में डूबी मिली | four-year-old innocent girl died after drowning in a water tank in Shivpuri stwas

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL