• Fri. Jul 11th, 2025

‘संविधान की हर पंक्ति में ‘श्रीमद्भागवत गीता’ की शिक्षा,’ आरिफ मोहम्मद खान का बड़ा बयान, बोले- भागवान श्रीकृष्ण ने आत्मज्ञान और मानव कल्याण पर जोर दिया

ByCreator

Jul 11, 2025    150814 views     Online Now 356

Arif Mohammad Khan: संविधान (Constitution) की हर पंक्ति में ‘श्रीमद्भागवत गीता’ (Bhagavad Gita) की शिक्षा और उसके सिद्धांत झलकते हैं। भगवान श्रीकृष्ण (Shri Krishna) ने गीता के माध्यम से आत्मज्ञान और मानव कल्याण पर जोर दिया। ये कहना है बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का। राज्यपाल ने कहा कि आत्मज्ञान प्राप्त व्यक्ति मानव कल्याण को सर्वोच्च लक्ष्य मानता है।

मोहन भागवत फिर बोले-75 की उम्र के बाद दूसरों को मौका मिले; संघ प्रमुख का PM मोदी के रिटायर होने की तरफ इशारा, क्या इस साल झोला लेकर चल पड़ेंगे पीएम मोदी?

दरअसल आरिफ मोहम्मद खान एक निजी चैनल के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि हमारा संविधान कोई नया दस्तावेज नहीं है। भारत एक प्राचीन संस्कृति है। हमारे आदर्श हैं। हमारे मूल्य हैं और संविधान बनाने वाले लोग वो थे जिन्हें भरपूर ज्ञान अपने मूल्यों और आदर्शों का था।

जैसी करनी, वैसी भरनीः पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पहचान पूछकर 9 लोगों को गोलियों से भूना, क्वेटा से लाहौर जा रहे बस को रोका और फिर…

बिहार के राज्यपाल ने कहा कि हमारे यहां कहा गया है भगवत गीता सारे शास्त्रों का सार है। इसमें कहा गया है कि हम सब जो भी हैं इस दुनिया में वो सब क्रियाशील हैं। हम सबको जिंदा रहने के लिए काम करना पड़ता है। हम मानते हैं कि जिनको आत्मज्ञान नहीं है वो अपनी इच्छाओं के लिए जीवन में संघर्ष करता है, लेकिन जिसको आत्मज्ञान है वो अपने लिए जिंदा नहीं रहता है। उसका जीवन में लक्ष्या मानव कल्याण का होता है।

See also  Tata Stryder Contino Galactic cycle launched : मैग्नीशियम बॉडी के साथ होश उड़ा देंगी इस साइकिल की खासियतें

‘एक फोटो दिखाइए, जिसमें भारत को नुकसान…’, ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का आया रिएक्शन, बोले- सब विदेशी मीडिया की गढ़ी हुई कहानी

भारत ने दुनिया को मानव प्रतिष्ठा का ज्ञान दिया

राज्यपाल ने कहा कि मुझे संविधान की हर पंक्ति में गीता की शिक्षा नजर आती है। समानता पहली चीज नहीं है। पहली चीज मानव प्रतिष्ठा है। बाकी चीजें इसी की कल्पना से निकलती है। ये कल्पना दुनिया में 1948 में स्वीकार की गई। UN में इसे माना गया और हर देश ने इसपर साइन किया। उन्होंने कहा कि हम भारत के लोग अगर आदर्श और मूल्यों को समझ गए होते तो शायद 1948 में UN चार्टर ऑफ ह्यूमन राइट्स की जरूरत ही नहीं पड़ती। भारत ने हजारों साल पहले दुनिया को मानव प्रतिष्ठा का ज्ञान दिया।

वाह भाई वाहः बेंगलुरु के आवारा कुत्ते खाएंगे चिकन राइस, 5,000 डॉग्स को हर दिन मिलेंगे 367 ग्राम Chicken Rice

आज दुनिया भारत के संदेश के लिए भूखी

आरिफ मोहम्मद ने कहा कि अगर हम इन चीजों को समझ गए होते तो दुनिया में हमारी किसी से कोई तुलना ही नहीं होती। स्वामी विवेकानंद बार-बार कहते थे कि भारत के पास दुनिया को देने के लिए संदेश है। आज दुनिया ऐसे संदेश के लिए भूखी है।

‘भगवंत मान जैसे लोग केजरीवाल के जूतों की…,’ पंजाब सीएम ने पीएम मोदी के विदेश दौरे पर की आपत्तिजनक टिप्पणी तो बीजेपी हुई आगबबूला, केजरीवाल को लेकर भी कही बड़ी बात

इस वर्ष होना है बिहार चुनाव

बता दें कि इस वर्ष के नवंबर-दिसंबर महीने में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए चुनाव आयोग के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। एक तरफ, जहां वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर विपक्ष ने विरोध किया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने विपक्ष को झटका देते हुए वोटर लिस्ट रिवीजन जारी रखने का फैसला सुनाया है। वहीं सत्ता और विपक्ष के बीच शब्दों के बाण चलाने शुरू हो गए हैं। सितंबर महीने की शुरुआत में इलेक्शन कमीशन चुनाव की तिथि घोषित कर सकती है।

See also  बस्तर और कांकेर दौरे पर रहेंगे CM भूपेश : मुरिया दरबार में होंगे शामिल, लोहण्डीगुड़ा में इमली और नवागांव में लघु धान्य प्रसंस्करण का करेंगे उद्घाटन

अपने घर में तो कुत्ता भी शेर होता है…,’ BJP सांसद निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे को दी सीधी चुनौती, बोले- अगर तुम्हारे अंदर हिम्मत है तो उर्दू भाषियों को मारकर दिखाओ

Follow the achchhikhabar.in MP channel on WhatsApp
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

[ Achchhikhar.in Join Whatsapp Channal –
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

Join Telegram – https://t.me/smartrservices
Join Algo Trading – https://smart-algo.in/login
Join Stock Market Trading – https://onstock.in/login
Join Social marketing campaigns – https://www.startmarket.in/login

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

You missed

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL