
आकाश श्रीवास्तव, नीमच। Neemuch SP-Collector Video Viralअगर आम इंसान यातायात नियमों की अवहेलना करते पाए गए तो उन पर जुर्माना लगाया जाता है। लेकिन मध्य प्रदेश के नीमच में अफसरों ने ही नियमों की धज्जियां उड़ा दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में SP और कलेक्टर ओपन जीप की बोनट पर बैठकर घूमते नजर आए।
दरअसल, होली में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों ने त्यौहार के बाद आज धूमधाम से होली मनाई। दो दिन की सुरक्षा ड्यूटी पूरी करने के बाद पुलिसकर्मी जश्न में शामिल हुए। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने एक वाहन रैली भी आयोजित की। जिसमें खुली जीप की बोनट पर बैठकर नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और एसपी अंकित जायसवाल नजर आए। वहीं अन्य पुलिस के अधिकारी और जवान भी मोटरसाइकिलों पर बिना हेलमेट के डीजे की धुन पर झूमते गाते हुए नजर आए।
एक ओर रोजाना नगर में यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस चालानी कार्रवाई कर रही है। लेकिन उसके उलट अब कानून की रक्षा करने और करवाने वाले ही यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आए हैं। रोजाना यातायात नियमों का पालन करवाने वाली पुलिस का खुद नियम तोड़ना अब चर्चा का विषय बन गया। जिसके बाद कानून व्यवस्था का पालन करवाने वालों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Achchhikhabar.in के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X