• Sun. Apr 20th, 2025

पंजाब में बदला मौसम… बारिश के साथ तेज हवाएं भी चली

ByCreator

Feb 21, 2025    150842 views     Online Now 211

राज्य के विभिन्न जिलों में गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। अधिकतर जिलों में तड़के वर्षा शुरू हुई और इसके बाद दिनभर बीच में बूंदाबांदी होती रही। वर्षा के साथ-साथ तेज हवाएं भी चली। रात को जिलों में फिर से कहीं-कहीं तेज वर्षा हुई।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार जिला अमृतसर में शाम पांच बजे तक सबसे अधिक 30 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। लुधियाना में वीरवार सुबह तक सात एमएम वर्षा हुई, जबकि शाम 6.30 बजे के बाद दोबारा से तेज वर्षा शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें- सावधान! हिमाचल में आज फिर होगी मूसलाधार बारिश, बर्फबारी की वजह से कई सड़के यातायात के लिए बंद

होशियारपुर में 6.5 एमएम, रूपनगर और पठानकोट में एक एमएम, फिरोजपुर में 0.5 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। इससे पहले जिला बठिंडा में दिन का तापमान सबसे अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस, जिला रोपड़ का अधिकतम तापमान 23.9, मोहाली का 23.5, फाजिल्का का 23.2, पटियाला का 22.5, लुधियाना का 21 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज से 26 फरवरी तक साफ रहेगा मौसम

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार आज यानी शुक्रवार से 25 फरवरी तक मौसम ड्राई रहेगा। 26 फरवरी से मौसम में फिर से बदलाव आएगा। इस दिन कुछ-कुछ हिस्सों में वर्षा होने की संभावना है।

ठंड बढ़ने से लोगों ने निकाले गर्म कपड़े

वीरवार सुबह तेज आंधी और वर्षा के साथ मौसम के करवट बदलने के बाद से लोगों ने ठंड से बचने के लिए एक बार फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। वीरवार को सुबह 4 बजे से दो घंटे तक रुक-रुक कर हुई बरसात से ठंडक बढ़ गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पहले ही वर्षा और आंधी की संभावना जताई थी, जो सही साबित हुई।

See also  17 January ka Kumbh Tarot Card: कुंभ राशि वाले निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, नहीं तो होगा नुकसान

दिनभर बादल और सूरज की आंख-मिचौली चलती रही। कभी तेज धूप से गर्मी महसूस हुई, तो कभी ठंडी हवाओं ने ठंड का अहसास करा दिया। फरवरी में लगातार बढ़ रहे तापमान पर इस वर्षा ने ब्रेक लगा दिया और एक बार फिर ठंडक लौट आई। वर्षा के साथ चलीं ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया।

[ Achchhikhar.in Join Whatsapp Channal –
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

Join Telegram – https://t.me/smartrservices
Join Algo Trading – https://smart-algo.in/login
Join Stock Market Trading – https://onstock.in/login
Join Social marketing campaigns – https://www.startmarket.in/login

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL