गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम मंदिर में आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को मदद मुहैया कराने हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद हेतु 2.5 करोड़ (ढाई करोड़) की धनराशि का चेक जिले की मुख्य विकास अधिकारी अनामिका को प्रदान किया गया।
कैंची धाम में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या
मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंची धाम में प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत यातायात की सुगमता के लिये कैंची धाम बाईपास के लिए वन भूमि प्रस्ताव को केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद उक्त सड़क का तेजी से निर्माण किया जा सकेगा। इससे क्षेत्रीय लोगों एवं पर्यटकों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी साथ ही कैंची धाम और भवाली के पास लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
READ MORE : टूटा मुसीबतों का ‘पहाड़’: नंदानगर में भूस्खलन, तबाह हुई सड़क, जानिए कितने हजार लोग हुए प्रभावित…
सहयोग मानवता की बड़ी सेवा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु अन्य कई योजनायें भी क्रियान्वित की जा रही हैं। कैंची धाम मन्दिर ट्रस्ट द्वारा प्रदेश में आपदा पीड़ित परिवारों को मदद के लिये मुख्यमंत्री राहत कोष में 2.50 करोड़ की आर्थिक सहायता देने के लिए ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंची धाम मन्दिर ट्रस्ट द्वारा आपदा पीड़ितों की मदद के साथ ही शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया जाने वाला सहयोग मानवता की बड़ी सेवा है।
READ MORE : मेघालय, मिजोरम से उत्तराखंड तक… बाढ़-भूस्खलन प्रभावित 6 राज्यों को केंद्र ने दी 1,066 करोड़ों की मदद
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश बिंद्रा ने कहा कि कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से कार्य व योगदान करते आ रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन इन क्षेत्रों में हर संभव सहयोग किया जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष 3,000 बच्चों को दी जा रही छात्रवृत्ति को बढ़ाकर 5,000 किया गया है।
READ MORE : उत्तराखंड की इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी- 2025 का ड्राफ्ट प्रस्तुत, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट द्वारा मुख्य रूप से शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विगत 15 जून को आयोजित कैंचीधाम मंदिर स्थापना दिवस को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिला प्रशासन का सहयोग हेतु आभार भी व्यक्त किया है।