• Mon. Mar 17th, 2025

UP Weather : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में होगी बारिश, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

ByCreator

Mar 17, 2025    150814 views     Online Now 417

लखनऊ। मार्च महीने में उत्तर प्रदेश के मौसम ( UP Weather ) में तेजी से बदलाव हो रहा है। मौसम जानकारों कि माने तो आने वाले दो से तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट की संभावना जताई गई है। 21 और 22 मार्च को पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है। जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट किया है।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम जानकारों के मुताबिक आज प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में मौसम ( UP Weather ) शुष्क रहेगा। 18 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। 19 मार्च और 20 मार्च को भी मौसम ऐसे ही रहेगा लेकिन 21 तारीख को मौसम का मिजाज बदलेगा और प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक 22 मार्च को पूर्वी यूपी के कई जिलों में व्रजपात के साथ-साथ बादल बरसने की संभावना हैं। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

READ MORE : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 17 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

वाराणसी रहा सबसे ज्यादा गर्म

मौसम जानकारों के मुताबिक बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा वाराणसी में दर्ज किया गया। जहां का न्यूनतम तापमान 39.9 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राम नगरी अयोध्या में सबसे कम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा कानपुर का न्यूनतम तापमान 18.4ड‍िग्री सेल्‍सियस और अधिकतम तापमान 35.4 रहा। राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21.8 और अधिकतम तापमान 36.9 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस रहा। आगरा का न्यूनतम तापमान 19.4 और अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मेरठ का न्यूनतम तापमान 17.7 और अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

See also  13 January Horoscope : इस राशि के जातक अपने स्वास्थ्य का रखें ध्यान, जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ...

[ Achchhikhar.in Join Whatsapp Channal –
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

Join Telegram – https://t.me/smartrservices
Join Algo Trading – https://smart-algo.in/login
Join Stock Market Trading – https://onstock.in/login
Join Social marketing campaigns – https://www.startmarket.in/login

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL