• Wed. Jul 2nd, 2025

UP Rain Alert : मिर्जापुर से देवरिया तक बारिश, IMD ने किया अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

ByCreator

Mar 22, 2025    150835 views     Online Now 230

लखनऊ। UP Rain Alert उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। एक ओर तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। वहीं दूसरी ओर कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। पश्चिमी यूपी में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। जबकि पूर्वी यूपी में आसमान में घने बादल छाए हुए है। हिमालयी क्षेत्र में बने सिस्टम के चलते नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। जिसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है।

READ MORE : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 22 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

मिर्जापुर से गाजीपुर तक बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक आज यूपी के आधा दर्जन से भी ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश ( UP Rain Alert ) हो सकती है। शनिवार को चंदौली, मऊ, देवरिया,मिर्जापुर, गाजीपुर, प्रयागराज, बलिया, भदोही, वाराणसी, गाजीपुर और सोनभद्र जिले के आस-पास के इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। रविवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।

READ MORE : संस्कृत ग्राम योजना का शुभारंभ : सीएम धामी बोले- संस्कृत भारतीय संस्कृति, परंपरा और ज्ञान का आधार स्तंभ, ग्रंथों के अलावा हर विषय में महत्वपूर्ण योगदान

कानपुर रहा सबसे ज्यादा गर्म

मौसम जानकारों के मुताबिक बीते 24 घंटे में यूपी का कानपुर जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। जहां अधिकत तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड रहा। वहीं सबसे कम तापमान नजीबाबाद में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 17.6 और अधिकतम तापमान 33.0 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस रहा। आगरा का न्यूनतम तापमान 17.8 और अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मेरठ का न्यूनतम तापमान 16.0 और अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि वाराणसी का न्यूनतम तापमान 22.0 और अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

See also  बुधवार के दिन, इन 5 चीजों का दान बन सकता है आपके लिए वरदान, प्रसन्न होंगे गणेश भगवान

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
अच्छी खबर डांट इन की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

[ Achchhikhar.in Join Whatsapp Channal –
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

Join Telegram – https://t.me/smartrservices
Join Algo Trading – https://smart-algo.in/login
Join Stock Market Trading – https://onstock.in/login
Join Social marketing campaigns – https://www.startmarket.in/login

Related Post

दिल्ली में चलेगी आंधी, मूसलाधार बारिश बढ़ाएगी टेंशन, 6 दिन के लिए IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार सहित अन्य राज्यों का मौसम
2 महीने बाद डीके शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री… कांग्रेस विधायक के दावे ने बढ़ाई टेंशन, मिल गया नोटिस
Bihar Morning News: आज रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे पटना, आज कांग्रेस कार्यालय में होगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, आज जदयू कार्यालय में होगा जनसुनवाई कार्यक्रम, आज राजद कार्यालय में होगी बैठक, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

You missed

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL