
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां, 23 वर्षीय चाचा ने अपनी पांच साल की मासूम भतीजी का रेप किया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आस-पास के लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म
यह पूरा मामला जिले के खड्डा थाना क्षेत्र का है। जहां, पांच साल की मासूस के साथ उसके सगे चाचा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के वक्त मासूम घर में अकेली थी और उसकी मां बाजार गई हुई थी। बच्ची को अकेला पाकर आरोपी ने पहले उसने अपने पास बुलाया और बाद में उसका रेप किया। इसके बाद आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर मासूम को जान से मारने की धमकी दी।
READ MORE : यूपी दौरे पर रहे ओम बिरला और हरदीप सिंह पुरी, लोकसभा स्पीकर ने किया यमुना पूजन, केंद्रीय मंत्री ने राम मंदिर निर्माण को लेकर कही ये बात
मासूम की मां जब बाजार से वापस लौटी तो बेटी की हालत देखकर दंग रह गई। घर की हालत देखकर उसकी मां को अनहोनी का अंदेशा हुआ और जब मासूम ने रोते हुए चाचा की करतूत बताई तो सारा सच सामने आ गया। मां ने तुरंत स्थानीय पुलिस से शिकायत की पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना से पीड़ित परिवार सदम में है। स्थानीय लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।