लखनऊ। जापानी राजदूत ने CM योगी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जापान से हमारे संबंध ऐतिहासिक हैं। जापान के राजदूत ओएनओ केइची के साथ सार्थक मुलाकात और सार्थक चर्चा हुई। दोनो देशों के रिश्तों मधुर है।

यूपी की कानून-व्यवस्था को सराहा
बताया जा रहा है कि 4 प्रमुख क्षेत्रों में यूपी-जापान की साझेदारी बढ़ेगी। योगी सरकार का डेलीगेशन जल्द जापान जाएगा। ओसाका में भी यूपी का प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। इस दौरान जापानी राजदूत ओएनओ केइची ने यूपी की कानून-व्यवस्था, विकासपरक योजनाओं को सराहा।