वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के योग गुरु स्वामी शिवानंद का 128 साल के उम्र में शनिवार रात निधन हो गया। योग गुरु पिछले तीन दिनों से BHU के जेट्रिक वार्ड में भर्ती थे। उन्हें साल लेने में दिक्कत हो रही थी। तीन साल पहले उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था।
बंगाल में हुआ था योग गुरु का जन्म
योग गुरु स्वामी शिवानंद का जन्म बंगाल के श्रीहट्टी जिले में हुआ था। आधार कार्ड पर उनकी जन्मतिथि 8 अगस्त 1896 दर्ज है। बताया जाता है कि भूख की वजह से उनके माता-पिता की मौत हो गई थी। जिसके बाद वो बंगाल से काशी आ गए और गुरु ओंकारानंद से दीक्षा ली। अपने गुरु के आदेश पर 1925 में वह दुनिया भ्रमण पर निकले थे और तकरीबन 34 साल तक देश-विदेश घूमते रहे।


READ MORE : आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले : योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानकर खुशी से झूम उठेंगे
वाराणसी के दुर्गाकुंड इलाके में स्वामी शिवानंद रहते थे। उनकी शिष्या ने बताया कि वे रोज सुबह 3 बजे उठ जाते थे और एक घंटे तक योग अभ्यास करते थे। योग के साथ पूजा पाठ भी करते और सदा शाकाहारी भोजन का सेवन करते थे।