• Wed. Apr 2nd, 2025

रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह: बूथ कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा- चंपई सोरेन को CM पद से हटाना घोर अपमानजनक

ByCreator

Jul 4, 2024    150867 views     Online Now 157

सुधीर दंडोतिया, भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को रांची पहुंचे। जहां उन्होंने बूथ कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम में सहभागिता कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं शिवराज सिंह ने एक कार्यकर्ता के घर पर भोजन भी किया है। उन्होंने हेमंत सोरेन पर जमकर हमला भी बोला हैं।

बूथ कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम में अपने संबोधन में शिवराज सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम छोटा है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है। यहां कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की है। बूथ पर एक-एक वोट की लड़ाई लड़ी है। घर-घर जाकर संपर्क किया है। पार्टी की रीति-नीति जन-जन तक पहुंचाई है। हमारे कार्यकर्ता संगठन के प्राण हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे चमत्कारी नेता हमारे पास है। पीएम मोदी और केंद्र सरकार के विकास और जनकल्याण के काम अद्भुत हैं।

MP के लाल ने चीन में मचाया धमाल: एशियन यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, प्रदेश समेत देश का बढ़ाया मान

केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ता के घर किया भोजन

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि आज नेता के नाते नहीं साथी कार्यकर्ता के नाते आप सभी से मिलने आया हूं। साथ ही उन्होंने रांची में बूथ अध्यक्ष रिंकू पासवान के घर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भोजन भी किया।

हाथरस की घटना के बाद एमपी सरकार अलर्ट: धार्मिक आयोजनों में अप्रिय स्थितियों से निपटने गृह विभाग ने कलेक्टर-एसपी को दिए ये निर्देश

हेमंत सोरेन पर बोला हमला

शिवराज सिंह ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाने और हेमंत सोरेन के सीएम बनने पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन के साथ अन्याय किया है, ये घोर परिवारवाद है। हेमंत सोरेन से दो महीने सब्र नहीं हुआ। केवल हमारा परिवार ही रहेगा और इसलिए जिस ढंग से हटाया वो घोर अपमानजनक है। मन को पीड़ित करने वाला है, दर्द से भरने वाला है और ये पीड़ा झारखंड वासियों के मन में है।

See also  एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी और बेटियां शिवसेना में शामिल, चुनाव लड़ने की तैयारी? | Pradeep Sharma wife Swikriti sharma joins Shiv Sena in presence of Maharashtra CM Eknath Shinde

Follow the achchhikhabar.in MP channel on WhatsApp
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

[ Achchhikhar.in Join Whatsapp Channal –
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

Join Telegram – https://t.me/smartrservices
Join Algo Trading – https://smart-algo.in/login
Join Stock Market Trading – https://onstock.in/login
Join Social marketing campaigns – https://www.startmarket.in/login

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL