• Sat. Jul 27th, 2024

BIG BREAKING: थाने में पदस्थ SI ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फ्लैट में फंदे से लटकता मिला शव

ByCreator

Dec 2, 2023    150822 views     Online Now 341

चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां विजयनगर थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक एस आई विकास पाटिल का शव उनके फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। वह अपने परिवार के साथ मल्हारगंज स्थित 15 बटालियन की हाई राइज बिल्डिंग में रहते थे। 

‘कांग्रेसियों को मारो, 307 न लगे बस, बाकी जमानत पक्की है…’मतगणना से पहले मंत्री कमल पटेल के बेटे का व्हाट्सएप चैट वायरल, कांग्रेस प्रत्याशी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत

मृतक एस आई विकास पाटिल कल रात गश्त के बाद फ्लैट पर पहुंचे थे। आज शाम फिर उन्हें विजयनगर थाने में ड्यूटी पर तैनात होना था। लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें फोन लगाया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जिसके बाद मामला जानने पुलिसकर्मी उनके फ्लैट नंबर 408 पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा पीटा गया लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा गया तो एसआई की लाश फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली। 

शराब पीने के बाद दोस्त का मर्डर: दोस्तों ने पहले छलकाए जाम फिर बाइक से ले गए जंगल, सिर पर पत्थर मार उतारा मौत के घाट

एसआई की लाश मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एफ एस एल की टीम पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक विकास पाटिल 2018 में मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती में पास हुए थे। वह मूल रूप से हरदा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि 1 महीने पहले उनकी पत्नी मायके चली गई थी। फिलहाल इस पूरे मामले में अधिकारी जांच में जुटे हैं। और उनके आत्महत्या के कारणों लगाया जा रहा है। 

See also  पंजाब में गर्मी बरसा रही कहर, फिर से अलर्ट जारी

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL