• Mon. Jul 14th, 2025

मंगेतर पर आया दोस्त का ‘दिल’ तो युवक ने उठाया खौफनाक

ByCreator

Apr 19, 2023    1508130 views     Online Now 169

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक का दिल दोस्त की मंगेतर पर का आया गया। उसने दोस्त की मंगेतर से चोरी-छिपे बात करना शुरू कर दिया। यह बात युवक के दोस्तर को इतनी नागवार गुजरी कि उसने दोस्ती को दरकिनार करते हुए दोस्त का गला ही रेत दिया। वर्तमान में घायल का सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार जारी है। इस मामले में पीड़ित के मामा आनेक सिंह ने ब्रह्मपुरी थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाने में घायल के मामा आनेक सिंह द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार घायल तिलक सिंह पुत्र नरेश कुमार निवासी पचाक जिला यूपी का रहने वाला है। जिसकी दोस्ती छोटे सिंह से गहरी दोस्ती थी। दोनों ही पहले साथ में दिल्ली में काम किया करते थे। इसके बाद दोनों जयपुर में नाजिम के कारखाना ब्रह्मपुरी बस स्टैंड के पास सिलाई का काम करने लगे। छोटे सिंह की सगाई कुछ ही समय पहले हुई थी। दीपावली पर दोनों गांव आए थे और उनके भांजे की मुलाकात छोटे सिंह की मंगेतर से भी हुई थी। जिसके बाद दोनों की बातें होने लगी।

तिलक सिंह अपने दोस्त की मंगेतर से बात करता है यह बात छोटे सिंह को पता चली तो उसने झगड़ा किया। बाद में वो दोनों जयपुर आ गए। 16 अप्रैल की दोपहर तिलक सिंह को उसके दोस्त ने घुमाने के बहाने शराब पिलाई। बाद में जलमहल चौपाटी के पास शाम को हत्या करने के इरादे से धारदार हथियार से गला काट दिया।

See also  दंगों के बीच बांग्लादेश क्रिकेट टीम का बड़ा फैसला, पाकिस्तान का लिया सहारा, खिलाड़ी जल्द छोड़ेंगे देश | Bangladesh cricket team to arrive in Pakistan early before their scheduled arrival

बता दें आरोपी वारदात के बाद से फरार हो गया। फिलहाल पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है तथा वह अभी बोलने की स्थिति में नही है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये खबरें भी जरूर पढ़ें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL