• Mon. Sep 16th, 2024

राजस्थान में भाजपा सरकार ने दी 20 हजार नियुक्तियां

ByCreator

Jun 29, 2024    150837 views     Online Now 376

Rajasthan News: राजस्थान में भाजपा सरकार ने 3-4 माह के अल्प कार्यकाल में ही 20 हजार से अधिक युवाओं को राजकीय सेवाओं में नियुक्तियां प्रदान कर सौगात दी है। आज इन नवनियुक्त कार्मिकों की राजकीय सेवाओं की शुरूआत उत्सवी अंदाज में करते हुए उनका उत्साह बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अनूठा नवाचार किया है।

आज प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राज्य एवं जिला स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश भर में नवनियुक्त सभी कार्मिकों का अभिनंदन किया जाएगा। वहीं 5000 से अधिक कार्मिकों को समारोहपूर्वक नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री स्वयं चिन्हित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री लोक सेवकों को कर्मयोगी की संज्ञा देते आए हैं।

आज राज्य व जिला स्तर पर होने वाले इस रोजगार उत्सव के तहत नवनियुक्त कार्मिकों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। कार्मिकों को वेलकम किट भेंट किए जाएंगे। इसमें मुख्यमंत्री का संदेश, लोक सेवक के दायित्व पुस्तिका, पेन-स्लिप पेड आदि रहेंगे। टैगोर इंटरनेशनल स्कूल ऑडिटोरियम मानसरोवर जयपुर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वयं चिन्हित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री महोदय चिन्हित जिलों के चयनित कार्मिकों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे।

इन विभागों को मिले नए कर्मयोगी

राज्य सरकार ने अपने अल्प कार्यकाल में प्रदेश के हजारों युवाओं के सपनों को साकार किया है। महज 3-4 के दरम्यान ही प्रदेश में 20 हजार से अधिक लोगों को राजकीय सेवाओं में नियुक्तियां प्रदान की गई। इसमें सर्वाधिक 10745 नियुक्तियां माध्यमिक शिक्षा विभाग में दी गई हैं। प्राथमिक शिक्षा में 3659, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 3010, वन विभाग में 1609, गृह विभाग में 292 तथा पशुपालन विभाग में 238 कार्मिकों की नियुक्ति हुई है। इसके अलावा अन्य विभागों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।

See also  ग्राहक बनकर ज्वेलरी शोरूम में घुसे महिला और पुरुष, महिला कर्मचारी का ध्यान भटका कर पार कर दी ढाई लाख की सोने की चेन

समय-समय पर होंगे आयोजन

कार्मिकों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक एक-दो माह में जब नवनियुक्त कार्मिकों की संख्या 5000 तक हो जाए, इस तरह के आयोजन कर कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, ताकि वे उत्सवी माहौल में अपनी लोक सेवाओं का शुभारंभ कर दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित हो सकें।

ये खबरें भी जरूर पढ़ें

[ Achchhikhar.in Join Whatsapp Channal –
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

Join Telegram – https://t.me/smartrservices
Join Algo Trading – https://smart-algo.in/login
Join Stock Market Trading – https://onstock.in/login
Join Social marketing campaigns – https://www.startmarket.in/login

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL