• Tue. Jul 1st, 2025

पंजाब के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, 22 जून तक गर्मी से राहत

ByCreator

Jun 18, 2025    150816 views     Online Now 157

चंडीगढ़ : पंजाब में आज बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। पिछले दो दिनों से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में औसतन 3.9 डिग्री की कमी दर्ज की गई, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है।

पंजाब में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसमें लुधियाना में 4.4 मिमी, पटियाला में 3.0 मिमी और मोहाली में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और गर्मी से राहत मिलेगी।

22 जून तक गर्मी से राहत

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 17 से 22 जून तक पंजाब के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, लेकिन इसके बाद फिर 2-3 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।

पंजाब के कुछ शहरों का मौसम

  • अमृतसर: हल्के बादल छाए रहेंगे, तापमान में वृद्धि संभव। तापमान 28 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है।
  • जलंधर: हल्के बादल, तापमान में 5 डिग्री तक वृद्धि संभव। तापमान 26 से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना।
  • लुधियाना: हल्के बादल, तापमान में वृद्धि। तापमान 23 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है।
  • पटियाला: हल्के बादल, तापमान में वृद्धि। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना।
  • मोहाली: हल्के बादल, तापमान में वृद्धि। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।
See also  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात, प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों की बड़ी योजनाओं पर की चर्चा

[ Achchhikhar.in Join Whatsapp Channal –
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

Join Telegram – https://t.me/smartrservices
Join Algo Trading – https://smart-algo.in/login
Join Stock Market Trading – https://onstock.in/login
Join Social marketing campaigns – https://www.startmarket.in/login

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL