• Tue. Jul 1st, 2025

कटनी ढीमरखेड़ा। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम दशरमन में देर रात अचानक आग लगने से गृहस्थी का सामान एवं नगदी जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, देर रात लगभग 1 बजे के बाद शार्ट सर्किट से कच्चे मकान में आग लग गई।

दिग्विजय सिंह के बयान पर उमा भारती का पलटवार, कहा- उनके बोलने का महत्व खत्म हो गया है

चौकी प्रभारी सीताराम बागरी ने बताया कि, दसरमन निवासी जयकुमार पटेल के घर देर रात लगभग 1 बजे के बाद शार्ट सर्किट से कच्चे मकान में आग लग गई। उन्होंने ने बताया कि, रात में खाना खाने के बाद जब घर में सब सो रहे थे। तब अचानक रसोई से धुआं उठने लगा। जाकर देखा तो रसोई में आग लग चुकी थी।

जुआ, सट्टा, तस्करी करने वालों को विधायक की चुनौती, अगर पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई तो…!

वहीं रसोई में रखी खाद्य सामग्री के साथ कुछ नगद राशि भी जल कर राख हो गई। रसोई के नीचे कमरे में रखा भूसा भी जल गया। कड़ी मशक्कत में बाद पंप के सहारे आग पर काबू पाया गया। जबतक आग बुझी तब तक सब गृहस्थी का समान जल चुका था। पुलिस ने सुबह पीड़ित की शिकायत पर मामले में आगजनी का मुकदमा दर्ज किया। पंचनामा कार्रवाई की घटना की जानकारी मिलने पर पटवारी ने भी गांव पंहुचकर पंचनामा बनाया।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
Read More:- https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

See also  बाइडन और ट्रंप किसकी होगी जीत, इस पर क्यों निर्भर कीर स्टार्मर का यह निर्णय | uk pm keir starmer uk us election joe biden donald trump
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

You missed

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL