Pawan Singh News: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने मराठी और हिंदी भाषा के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देकर हलचल मचा दी थी। पवन सिंह ने साफ कहा था कि वे मुंबई में काम करते हैं, लेकिन मराठी भाषा उन्हें नहीं आती, इसलिए वो हिंदी में ही संवाद करते हैं। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल पैदा कर दी थी।
जरीन खान के साथ शूट का वीडियो वायरल
इसी बीच पवन सिंह का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के साथ नजर आ रहे हैं। यह क्लिप देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों किसी म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रहे हैं। फैंस इस जोड़ी को स्क्रीन पर देखकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।
कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ कर चुके हैं काम
पवन सिंह ने अब तक अपने करियर में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, जिनमें सनी लियोनी और श्रद्धा कपूर जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने कई टीवी अभिनेत्रियों के साथ भी ऑनस्क्रीन रोमांस कर दर्शकों का दिल जीता है। अब जरीन खान के साथ उनका यह नया अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में भोजपुरी इंडस्ट्री में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपने हुस्न का जलवा दिखाया है। कुछ समय पहले खेसारी लाल यादव और डेजी शाह का गाना भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
भोजपुरी के सलमान खान है पवन सिंह!
भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का वही दबदबा है, जो बॉलीवुड में सलमान खान का है। उनकी गायकी और अभिनय ने उत्तर प्रदेश और बिहार के दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। आज पवन सिंह हर मायने में बड़े बॉलीवुड सितारों को कड़ी टक्कर देते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग किसी भी बड़े एक्टर से कम नहीं है।
ये भी पढ़ें- काजल राघवानी का प्यार पाने के लिए कबाड़ी वाला बने खेसारी लाल यादव! घर पहुंचते ही मांगने लगे चुम्मा