• Wed. Jul 2nd, 2025

MP चुनाव में नीतीश कुमार का बयान बना सियासी मुद्दा: स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोलीं- संवेदनशील मामले पर चुप्पी इनके संस्कारों का परिचय  

ByCreator

Nov 8, 2023    150883 views     Online Now 120

कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के बहाने कांग्रेस पर ही हमला कर दिया।  स्मृति ईरानी ने कहा कि, मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता महिलाओं को माल कहते है। स्मृति ईरानी ने नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा, जबलपुर में भाजपा के प्रत्याशी अशोक रोहाणी के समर्थन में सभा करने आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, बिहार विधानसभा आज नीतीश कुमार की अभद्र टिप्पणी का साक्षी बना है।  

Viral Video: भाजपा विधायक का विवादित बयान, जो BJP और मोदी का नहीं, वो अपने बाप का नहीं…

उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का बेहद आक्रोश भी है क्योंकि नीतीश के बयान पर अब तक इंडिया एलायंस ने कोई भी बयान जारी नहीं किया है। स्मृति ईरानी ने नीतीश कुमार के बयान को इंडिया एलाइंस के संस्कारों का परिचय करार दिया।  उन्होंने कहा है कि क्यों बार-बार महिलाओं के चरित्र और जीवन शैली पर घटिया बातें की जाती हैं। लेकिन इस तरह के बयानों पर कांग्रेस को सांप सूंघ जाता है और कोई बयान जारी नहीं किए जाते। 

MP Election 2023: निवाड़ी में गरजे यूपी के ‘बुलडोजर बाबा’, CM योगी ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- कांग्रेस ने नहीं बनने दिया राम मंदिर, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान

वहीं भाषण के दौरान स्मृति ईरानी ने एक गलत बयान भी दे दिया, उन्होंने कहा कि 2014 में गांधी परिवार के जमाने में एलपीजी सिलेंडर 1240 रुपए का मिलता था और आज हमारी सरकार 450 रूपए में महिलाओं को सिलेंडर दे रही है।

See also  पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने टीम इंडिया की जीत पर दी बधाई, कहा- हम बन गए विश्व चैंपियन

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL