• Sun. Sep 8th, 2024

6 जून महाकाल आरती: रजत मुकुट, रुद्राक्ष की माला से भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

ByCreator

Jun 6, 2024    150817 views     Online Now 302

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

बाबा महाकाल का रजत मुकुट, रुद्राक्ष की माला से श्रृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। भगवान को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया

अल सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

Achchhikhabar.in के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

[Achchhikhar.in ] Join Whatsapp Channal –
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

See also  Poco F6 5G vs Realme GT 6T 5G: पोको या रियलमी, कौन पड़ा किस पर भारी? | Poco F6 5G vs Realme GT 6T 5G Comparison of Price and Specifications available on Flipkart and Amazon
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL