• Tue. Jul 1st, 2025

23 फरवरी महाकाल आरती: रजत मुकुट, रजत चंद्र अर्पित कर भगवान महाकाल का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

ByCreator

Feb 23, 2024    150850 views     Online Now 262

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर में शुक्रवार तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

रजत चंद्र अर्पित कर भगवान महाकाल का श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

सुबह सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। भक्तों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालुओं ने भगवान महाकालेश्वर के जयकारे भी लगाए। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
Read More:- https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

See also  गर्मियों में चेहरे को कूल-कूल और ग्लोइंग रखेंगे ये 5 फैस पैक, जानिए घर पर कैसे बनाएं
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL