• Fri. Jul 4th, 2025

15 नवंबर महाकाल आरती: चंद्र और त्रिपुंड अर्पित कर भगवान महाकाल का राजा स्वरूप श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

ByCreator

Nov 15, 2023    150868 views     Online Now 448

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

बाबा महाकाल को चंद्र और त्रिपुंड अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

See also  नई जैसी रहेगी ऑक्सीडाइज ज्वेलरी, बस इस तरह से रखें ख्याल

Related Post

MP MORNING NEWS TODAY: रीवा-अनूपपुर-सिंगरौली दौरे पर CM डॉ. मोहन, राम-सेतु ब्रिज का करेंगे लोकार्पण, छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपए, BJP अध्यक्ष का भोपाल में स्वागत
इच्छा है शिवकुमार CM बनें, लेकिन कुर्सी…कर्नाटक के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले DK के भाई?
कहां गायब हैं ‘परदेसी जाना नहीं’ वाली हीरोइन? बॉलीवुड की इस दिग्गज एक्ट्रेस की हैं बेटी, आज ऐसी जी रहीं जिंदगी
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

You missed

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL