• Thu. Jul 3rd, 2025

खजुराहो में 51वें नृत्य महोत्सव का भव्य आगाज: 139 कलाकारों ने रचा विश्व रिकॉर्ड, 24 घंटे 9 मिनट और 26 सेकंड तक प्रस्तुत किए शास्त्रीय नृत्य

ByCreator

Feb 20, 2025    150878 views     Online Now 428

शशांक द्विवेदी, खजुराहो। मध्य प्रदेश के खजुराहो में आज से 51 वें खजुराहो नृत्य समारोह का शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और सांस्कृतिक मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी की उपस्थिति में किया गया। नृत्य समारोह में फ़िल्म अभिनेत्री और कत्थक नरात्याँगना, प्राची शाह के निर्देशन में क्लासिकल डांस मैराथन (रिले)में शामिल सभी 139 नृतकों के द्वारा “अनन्त” नृत्य प्रस्तुत किया गया।जहां लगातार 24 घंटे 9 मिनट और 26 सेकंड तक  तक 139 भारतीय शास्त्रीय नृत्य कलाकारों द्वारा क्लासिकल डांस मैराथन (रिले) कर एक और नया गिनीज  ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्कृति विभाग के नाम दर्ज किया गया। 

READ MORE: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह पहुंचे बागेश्वर धाम: भगवान बालाजी के किए दर्शन, पंडित धीरेंद्र शास्त्री से की मुलाकात    

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ईश्वर की साधना को समर्पित वृहद शास्त्रीय नृत्य मैराथन गिनीज विश्व रिकॉर्ड से नृत्य साधकों का मान बढ़ेगा। यह देश की संस्कृति और नृत्यसाधको के लिए गौरव का क्षण है। सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और विश्व पटल पर उपलब्धि दर्ज करने का यह सर्वोत्तम साधन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खजुराहो में 51वें खजुराहो नृत्य समारोह के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गिनीज विश्व रिकॉर्ड से पूरी दुनिया भारत की विविध और समृद्ध संस्कृति से प्रकाशमान होगी। 24 घंटे 9 मिनट 26 सेकंड तक 139 नृत्य कलाकारों की अविरल साधना से बना विश्व रिकॉर्ड न सिर्फ कला साधकों का हौसला बढ़ाएगा बल्कि शासन के संस्कृति और विरासत को सहेजने के प्रयासों को भी गति देगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती पावन और पवित्र है। यहाँ पत्थर भी चमकता है तो हीरा कहलाता है। मनुष्य चमकता है तो बुंदेला कहलाता है। वैसे ही बुंदेलखंड में नृत्य होता है तो वह अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह कहलाता है।

See also  हिंदी के कारण बिहार और यूपी की मातृभाषाएं हो गईं नष्ट... केंद्र पर जमकर बरसे डिप्टी CM उदयनिधि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शास्त्रीय नृत्यों का सृजन भगवान की साधना के लिए किया गया है। जैसे कथकली में भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला, जीवन और गतिविधियों को दिखाया जाता है। इसी तरह भगवान नटराज ने तांडव नृत्य और आनंद नृत्य का सृजन किया है। आज बने गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड से शास्त्रीय नृत्य की सतत प्रस्तुति से समय की निरंतरता को भी प्रदर्शित किया है। जिस तरह ब्रह्मांड में आकाशगंगा ब्लैक होल की ओर बढ़ती है और सौरमंडल में सूर्य एवं अन्य गृह अपनी गति से चलायमान है। समय को परमात्मा का स्वरूप माना गया है। इसलिए समय का सदुपयोग जीवन में सबसे आवश्यक है।

कथक, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम, ओडिसी नृत्यों की प्रस्तुति से बना रिकॉर्ड

गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाने का शुभारंभ 19 फरवरी, 2025 को दोपहर 2:34 बजे आरम्भ हुआ, जिसे 20 फरवरी, 2025 दोपहर 2:43 बजे तक नृत्यसाधकों की निरंतर प्रस्तुति से अंजाम तक पहुँचाया गया। इसके परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश के नाम एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड रच दिया गया। संस्कृति विभाग द्वारा संयोजित गतिविधि में 139 नृत्य कलाकारों ने प्रतिभागिता की और निरंतर 24 घंटे 9 मिनट तक कथक, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम, ओडिसी नृत्यों की प्रस्तुति दी। वृहद शास्त्रीय नृत्य मैराथन (रिले) की अंतिम प्रस्तुति भरतनाट्यम की थी। गिनीज टीम द्वारा इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड घोषित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रमाण-पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समक्ष सभी 139 नृत्य कलाकारों ने नृत्य की समवेत प्रस्तुति तराना ‘अनंत’ को प्रदर्शित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी और सांसद खजुराहो श्री वी.डी. शर्मा एवं अन्य जन-प्रतिनिधियों ने गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए ग्रुप फोटो खिंचवाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खजुराहो नृत्य समारोह की स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

See also  ओडिशा घटना के बाद नेपाल लौट रहे छात्र, ABVP के सदस्य रेलवे स्टेशनों पर कर रहे मदद

राज्य मंत्री लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में संस्कृति को सहेजने और उसे विश्व पटल पर अंकित करने के प्रयास किए जा रहे है। इन्हीं प्रयासों के क्रम में यह 6वां गिनीज विश्व रिकॉर्ड बना है। राज्य मंत्री श्री लोधी ने अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह के उद्देश्य और आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।

सांसद वी.डी. शर्मा ने कहा कि खजुराहो नृत्य समारोह का आयोजन बुंदेलखंड की धरती का गौरव हैं। आज बना गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड शासन के संस्कृति और कला को सहेजने के नवाचार और पहल का परिणाम है। इससे सभी कलाप्रेमियों का उत्साह बढ़ेगा।

राज्य रूपंकर कला पुरस्कार 2024-25

51वें खजुराहो नृत्य समारोह के शुभारंभ अवसर पर राज्य रूपंकर कला पुरस्कार प्रदान किए गए। दत्तात्रय दामोदर देवलालीकर पुरस्कार सुश्री दिव्या पोरवाल को, रघुनाथ कृष्णराव फड़के पुरस्कार सुश्री वीना सिंह को नारायण श्रीधर बेन्द्रे पुरस्कार सुश्री रश्मि कुरिल को, मुकुन्द सखाराम भाण्ड पुरस्कार श्री नीतेश पंचाल को, देवकृष्ण जटाशंकर जोशी पुरस्कार श्री उज्जवल ओझा को, जगदीश स्वामीनाथन पुरस्कार सुश्री प्रीति पोतदार जैन को, सैय्यद हैदर रजा पुरस्कार श्री मनीष सिंह को, लक्ष्मी सिंह राजपूत पुरस्कार सुश्री पल्लवी वर्मा को, राममनोहर सिन्हा पुरस्कार श्री शुभमराज अहिरवार को और विष्णु चिंचालकर पुरस्कार श्री लकी जायसवाल को प्रदान किया गया।

आदिवर्त संग्रहालय में पाँच सांस्कृतिक जनपदों की सौगात

‘आदिवर्त‘ जनजातीय लोककला एवं राज्य संग्रहालय में मध्यप्रदेश के पाँच सांस्कृतिक जनपदों का लोकार्पण किया गया। सांस्कृतिक जनपदों में मालवा, निमाड़, चंबल, बुन्देलखण्ड और बघेलखण्ड के जीवन और संस्कृति को आकर्षक ढंग से अभिव्यक्त करते उनके घर, घरेलू वस्तुएँ और लोक देवता को प्रदर्शित किया गया। खजुराहो आने वाले विदेशी और अन्य राज्यों के पर्यटकों को जनपदों के माध्यम से जनपदों की स्थानीय संस्कृति से परिचित कराया जायेगा।

See also  नाइजीरिया में सेना का बड़ा एक्शन, 79 इस्लामी आतंकवादियों को पहुंचाया जहन्नुम

ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रही बाल नृत्य प्रस्तुतियां

बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और नई पीढ़ी को नृत्य के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से समारोह में पहली बार खजुराहो बाल नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ सुप्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना प्राची शाह, कलेक्टर छतरपुर पार्थ जैसवाल, पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन, संचालक संस्कृति  एन.पी. नामदेव और निदेशक उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी डॉ. धर्मेंद्र पारे ने किया। 

बाल प्रतिभाओं ने ऊर्जा से भरपूर नृत्य प्रस्तुतियां दी। इस गतिविधि के लिए परिसर में विशेष मंच बनाया गया था। पहली प्रस्तुति कुचिपुड़ी नृत्यांगना कुमारी निकिता अहिरवार की रही। उन्होंने कृष्ण शब्दम और कृष्ण तरंगम की मनमोहक प्रस्तुति से समा बंधा। इसके बाद नाविका माहेश्वरी की भरतनाट्यम की प्रस्तुति हुई। उन्होंने पुष्पांजलि, अष्टपदी और अर्धनारीश्वर की प्रस्तुति दी। अंतिम प्रस्तुति त्वरिता जैन की रही, उन्होंने कथक नृत्य में ताल बसंत नौ मात्रा और बसंत गीत की प्रस्तुति दी।

Achchhikhabar.in के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

[ Achchhikhar.in Join Whatsapp Channal –
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

Join Telegram – https://t.me/smartrservices
Join Algo Trading – https://smart-algo.in/login
Join Stock Market Trading – https://onstock.in/login
Join Social marketing campaigns – https://www.startmarket.in/login

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL