• Tue. Jul 1st, 2025

MP मॉर्निंग न्यूजः सीएम शिवराज सीहोर को सिंचाई परियोजना की सौगात देंगे, पूर्व PM बाजपेयी का जन्मदिन आज, मंत्री सिंधिया और तोमर का ग्वालियर दौरा, संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज – Achchhi Khabar, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar

ByCreator

Dec 25, 2022    1508147 views     Online Now 414

अमृतांशी जोशी, भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान आज सीहोर जिले को सिंचाई परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम दोपहर 12 बजे सीहोर पहुंचेंगे। उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 1. 45 बजे डोबी से सेमरी पहुंचेंगे सीएम। डोबी में रतनपुर उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। सीएम लंबे समय से किसानों को सिंचाई परियोजना की सौग़ात देने की तैयारी में है। इस साल अनुपूरक बजट में नर्मदा घाटी विकास विभाग की सिंचाई परियोजना को बड़ा बजट मिला है। सिंचाई परियोजना के जरिए किसानों की खेतों में सिंचाई की समस्या खत्म होगी।

भारतरत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन आज को “ग्वालियर गौरव दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।महाराज बाड़ा पर भव्य कार्यक्रम होगा। सीएम शिवराज कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जामंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, मंत्री भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे। अटल जी के सम्मान में आज शाम घर घर जलाए जाएंगे 5 दीये। प्रसिद्घ कवि हरिओम पंवार को अटल सम्मान दिया जाएगा।अलग अलग क्षेत्र के 5 लोगों को भी ग्वालियर गौरव सम्मान दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे।पोलिंग बूथ प्रोग्राम के साथ गुड़ गवर्नेंस डे प्रोग्राम में शामिल होंगे। शाम को गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भोंपाल रवाना होंगे। भोपाल से दिल्ली के लिए रात को रवाना होंगे।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। वार्ड क्रमांक 27 के मतदान केंद्र क्रमांक 164 आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुनेंगे।

See also  हैवानियत की हद! महाराष्ट्र में युवक को गर्म रॉड से दागा

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज
10 कर्मचारियों पर दर्ज किया गया केस
8 कर्मचारी को मिली जमानत, 2 को जेल भेज गया
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया था मंत्री की गाड़ी का घेराव
स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी का घेराव के बाद लगातार एक्शन में पुलिस
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल का आज दसवां दिन
कल देर रात तक थाने के बाहर जमा रहे हैं संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL