• Wed. Jul 9th, 2025

प्रियंका गांधी महाकौशल से विधानसभा चुनाव का करेंगी शंखनाद: 12 जून को हो रहा आगमन, कार्यकर्ता खासे उत्साहित

ByCreator

Jun 6, 2023    150899 views     Online Now 283

कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही बचे हैं और कांग्रेस ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दीं हैं। इसी को लेकर कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी 12 जून को शहर आ रही हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की एक बैठक भी की गई। बैठक में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को लेकर रुप रेखा बनाईं गई। प्रियंका गांधी नर्मदा नदी के ग्वारिघाट में पूजन अर्चन के साथ महाकौशल से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगी।

प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर मानस भवन में मंगलवार को कांग्रेस की कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई। जिसमें कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं, नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। प्रियंका गांधी के पहली बार महाकौशल दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि लोग प्रियंका गांधी को सुनना चाहते हैं। उनकी जनसभा में प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं के शामिल होने का अनुमान है।

क्या वीडी शर्मा छोड़ रहे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पद ? वायरल मैसेज पर दिया ये जवाब, दमोह में डीईओ पर स्याही पोतने पर कहा- बीजेपी इस तरह की घटना का नहीं करती समर्थन

कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के अलावा राष्ट्रीय महासचिव जेपी अग्रवाल, राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, अजय सिंह राहुल उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा महिला प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बीजेपी नेताओं ने ‘कमल के फूल’ को दी श्रद्धांजलि: दो सांसदों की मौजूदगी में फोटो पर माल्यार्पण, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

See also  जमीन की कीमतें आखिर क्यों बढ़ रहीं धुंआधार? यहां आ जाएगा समझ

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL