• Wed. Jul 9th, 2025

मध्य प्रदेश में सड़क हादसे (Road Accident) थमने का नाम नहीं ले रहा है। दमोह जिले के हटा (Hata) में एक बाइक सवार युवक ने सड़क पर खड़ी महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। इधर उमरिया (Umaria) जिले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने आ रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे एक बाइक सवार बस के नीचे दब गया, जबकि कई महिलाएं घायल हो गई।

MP में नहीं थम रही दुर्घटना, फिर खून से सनी सड़कें: दो अलग-अलग हादसे में 6 लोगों की मौत, 4 घायल

हटा में महिला की मौत

आकिब खान, हटा। दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के बरोदा मार्ग पर एक बाइक सवार युवक ने सड़क पर खड़ी महिला को टक्कर मार दी। महिला को टक्कर मारते हुए युवक खुद भी बाइक सहित गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को गंभीर अवस्था में और युवक को सिविल अस्पताल हटा लाया गया। जहां डाॅक्टरों ने महिला पायल पति नीलेश अहिरवार निवासी बरोदा को म्रत घोषित कर दिया। वहीं युवक राजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालात में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा महिला हटा की ओर से परिजन के साथ जा रही थी। रास्ते में रुकने के दौरान भदभदा की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार शराब के नशे में होना भी बताया गया है। फिलहाल हटा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

MP में दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में खाया जहर: वकील पर शारीरिक शोषण के आरोप, पुलिसिया जांच पर उठ रहे सवाल

लाडली बहनों से भरी बस हुई हादसे को शिकार

See also  देश सुरक्षित रहेगा तो राहुल गांधी भी सुरक्षित रहेंगे... बृज भूषण सिंह ने क्यों कही ये बात? | bangladesh violence Brij Bhushan Sharan Singh slams on rahul gandhi

संजय विश्वकर्मा, उमरिया। जिले के नेशनल हाईवे-43 पर बायपास के पुल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम शामिल होने आ रही लाडली बहनों से भरा बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दरअसल बायपास पुल में एक बाइक को बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर से टकराने के कारण अनियंत्रित होकर हादसे को शिकार हो गई। घटना में बाइक सवार बस के नीचे दब गया, जबकि कई महिलाएं घायल हो गई।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और बस के नीचे दबे व्यक्ति हो बाहर निकाले की कोशिश की जा रही है। वहीं घायलों माहिलों को इलाज के लिए अपस्पताल ले जाया जा रहा है। दुर्घटना में कितने घायल हुए हैं इसका पता अभी तक नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि जिले के पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत भौतरा से लाडली बहनों को लेकर आ रही थी।

MP में टाटा कंपनी पर 50 लाख का जुर्माना: नगर पालिका सीएमओ ने लगाया अर्थदंड, ये है वजह

डंपर की टक्कर से 4 की मौत

प्रदीप सिंह ठाकुर, देवास। जिले के नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र के इंदौर-भोपाल बायपास पर डंपर ने एक ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार सागर निवासी 35 वर्षीय सूरज अहिरवार कंपनी में जॉब करने के लिए अपने परिवार के साथ ऑटो से गृहस्थी का सामान लेकर भोपाल से इंदौर शिफ्ट हो रहा था, तभी अलसुबह करीब तीन बजे देवास से गुजरते वक्त वे हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना भीषण था कि डंपर की चपेट में आने से सूरज की पत्नी 32 वर्षीय रानी और उसके दो बेटे 2 वर्षीय रितिक व 3 वर्षीय अंशु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डंपर पलट जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। घटना में सूरज और ऑटो चालक बबलू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए देवास के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

See also  बांग्लादेश में तख्तापलट... सेना कैसे चलाती है सरकार, किसके हाथों में कमान? जानें सबकुछ | Bangladesh Violence PM sheikh Hasina resigns How army run the government in a country

मामले में दरवाजा थाना टीआई आरसी कलथिया ने बताया कि गस्त के दौरान डायल हंड्रेड को सूचना मिली थी। जिसके बाद अधिकारी और तीन थानों का बल भी मौके पर पहुंच गया था। घटना में दो मासूम बच्चों और उनकी मां सहित 4 लोगों की मौत हो गई। महिला का पति सूरज और ऑटो चालक बबलू सिंह घायल हैं। वहीं डॉक्टर कमल किशोर प्रजापति ने बताया कि दुर्घटना में घायल 6 लोगों को अस्पताल लाया गया था। जिसमें दो बच्चों सहित चार मृत पाएं गए व दो घायल थे। घायलों में सूरज को सर में गंभीर चोट आई हैं। वहीं ऑटो चालक बबलू सिंह की स्थिति सामान्य हैं।

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL