• Fri. Jul 4th, 2025

सांसदों के निलंबन पर प्रदर्शन: PCC चीफ बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही सरकार, PM मोदी कर रहे तानाशाही, CM के लिए किसी का चेहरा दिखाकर दूसरे को बना दिया

ByCreator

Dec 22, 2023    150855 views     Online Now 183

मनीषा त्रिपाठी, भोपाल। लोकसभा और राज्यसभा से सांसदों के निलंबन से नाराज कांग्रेस सड़कों पर उतर गई है। प्रदेशभर में कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर रही है। राजधानी भोपाल समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता शामिल है। इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा हैं।

PCC चीफ ने कहा कि आम नागरिक का अपने विचारों को स्वतंत्रता से रखना लोकतंत्र की खासियत है। सत्ता और विपक्ष देश की आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक विकास के लिए 2 पटरियां है। केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। मैं मानता हूं कि विधानसभा और लोकसभा लोकतंत्र का मंदिर है। जनता को भरोसा होता है कि अगर लोकसभा या विधानसभा में सवाल उठा है तो उसका निराकरण होगा। बीजेपी ने इस विश्वास को चकनाचूर किया है। मुझे भी बिना कारण विधानसभा से निलंबित किया गया।

PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मिले CM मोहन: दोनों डिप्टी सीएम रहे मौजूद, मुख्यमंत्री ने बताया शिष्टाचार भेंट

क्या विधायकों के मन से हुआ CM का चयन- पीसीसी चीफ

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नेताओं की ही नही सुन रहे, मुख्यमंत्री चयन में तानाशाही हुई। सीएम के लिए किसी का चेहरा दिखाकर, दूसरे को सीएम बना दिया गया। शिवराज सिंह चौहान का चेहरा दिखाकर चुनाव लड़ा गया। यह लोकतंत्र की हत्या नहीं तो क्या है ? अपनी पार्टी में ही पीएम मोदी तानाशाही ला रहे है। क्या विधायकों के मन से सीएम का चयन हुआ ? सत्ता और विपक्ष की बात आएं तो संसद से बाहर फेंक देना। अपनी पार्टी में चयन प्रक्रिया की बात आएं तो इस तरह काम करना।

See also  जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में वाहन फिसलकर 300 फीट नीचे नदी में गिरा, 4 लोगों की मौत और 2 लापता

सांसदों के निलंबन के विरोध में एमपी कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनः बीजेपी बोली- नाक रगड़कर माफी मांगना चाहिए

EVM पर उठाए सवाल

पीसीसी चीफ ने ईवीएम पर फिर से सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि आज चुनाव प्रणाली पर प्रश्न उठने लगे है, लोकतंत्र में EVM पर कैसे कैसे सवाल उठने लगे है। कई कोर्ट में केस लगे है। हमारे देश में जिस तरह के चुनाव रिजल्ट आते है उस पर विश्वास नहीं होता, आम आदमी को विश्वास नहीं होता। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को समर्थन मूल्य और बीमा राहत राशि नहीं मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

You missed

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL