• Tue. Jul 1st, 2025

राधिका मर्डर केस: सांसद प्रज्ञा सिंह ने CM शिवराज को पत्र देकर की CBI जांच करवाने की मांग, इधर परिजन ने ओडिशा पुलिस पर लगाए मामले को दबाने के आरोप – Achchhi Khabar, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar

ByCreator

Nov 29, 2022    1508104 views     Online Now 288

भोपाल। जगन्नाथपुरी में हुए राधिका मर्डर केस की जांच सीबीआई से करवाने की मांग उठी है। परिजनों की मांग पर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र सौंपा है। जिसमें उन्होंने इस हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिजनों को मिलने का समय दिया है।

MP में फिर छात्रा से छेड़छाड़: विरोध करने पर आरोपी ने सिर पर डंडा मारकर किया लहूलुहान, अस्पताल में भर्ती

ये पूरा मामला

सागर जिले के बीना से जगन्नाथपुरी घूमने गई 18 वर्षीय राधिका की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।  26 तारीख को समुद्र किनारे अर्धनग्न हालत में उसका शव मिला था। उसका चेहरा और शरीर पूरी तरह से झुलसा हुआ था। परिजनों का कहना है बताया कि उसके साथ दुष्कर्म कर बेरहमी से हत्या की गई है।

MP से जगन्नाथपुरी दर्शन करने गई युवती की निर्मम हत्या: समुद्र किनारे एडिस से अधजली मिली अर्धनग्न लाश, दुष्कर्म के बाद मर्डर की आशंका

भाई ने बताया था कि उसकी बड़ी बहन, माता-पिता जगन्नाथपुरी गए थे। वहां वो सिटी रोड इलाके में स्थित शांति पैलेस नाम के एक होटल में रुके थे। उसकी बहन 23 नवंबर को लापता हो गई थी। होटल की बालकनी से कुछ कपड़े नीचे गिरे थे, वह उन्हें लेने नीचे गई थी। इसके बाद वह गायब हो गई।

MP में फिर छात्रा से छेड़छाड़: विरोध करने पर आरोपी ने सिर पर डंडा मारकर किया लहूलुहान, अस्पताल में भर्ती

ओडिशा पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप

परिजानों ने ओडिशा पुलिस पर मामले को दबाने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस इस केस को दबाने की कोशिश कर रही है। हम पुलिस मुख्यालय से लेकर हर विभाग के चक्कर काट दिए। पर कोई सुनने को तैयार नहीं है। जब शव मिला था, तब उंगलियाँ कटी हुई थी। पूरा बॉडी पर एसिड डाला हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ओडिशा पुलिस सुसाइड का बहाना बना रही है।

See also  India vs England T20 WC 2024 semifinal: भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को रौंदकर फाइनल में किया प्रवेश, दूसरे सेमीफाइनल में 68 रन से हराया, कुलदीप ने झटके 4 विकेट

राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना: उज्जैन में बोले- जो मोदी की तपस्या करते हैं, उनको सबकुछ मिल जाता है, गरीब, मजदूर और किसान के लिए कुछ नहीं करती सरकार

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • अच्छी खबर डांट इन की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
  • खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लि

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL