• Sat. Apr 27th, 2024

मध्य प्रदेश में कल 17 नवंबर को 230 सीटों पर चुनाव होंगे। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। कल का दिन बीजेपी-कांग्रेस सहित अन्य दलों के लिए महत्वपूर्ण होगा। शुक्रवार को भिंड जिले से 12 लाख, रतलाम जिले से 11 लाख और खंडवा जिले के 8 लाख से अधिक मतदाता अपने मतों को प्रयोग करेंगे।

एनके भटेले, भिंड। जिले में कुल 1476 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें से 1243 मतदान केंद्रों पर पर वेब कास्टिंग होगी। वहीं 569 ऐसे मतदान केंद्र हैं जो क्रिटिकल मतदान केंद्र अंतर्गत आते हैं। इन मतदान केंद्रों में सुरक्षा के लिए CAPF बल और पुलिस बल तैनात होंगे।

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में 230 सीटों के लिए मतदान कल, परिवार समेत पोलिंग बूथ जाएंगे बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज, देखिये कितने बजे और कहां डालेंगे वोट

सुशील खरे, रतलाम। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में कुल 1295 मतदान केंद्र हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी 1, 2, 3 को नियोजित किया गया है। जिले में कुल 11 लाख 1 हजार 741 मतदाता हैं। जिसमें से 5 लाख 50 हजार 811 पुरुष मतदाता और 5 लाख 50 हजार 894 महिला मतदाता हैं।

रतलाम ग्रामीण विधानसभा में कुल 2 लाख 13 हजार 753 मतदाता हैं। रतलाम शहरी में 2 लाख 17 हजार 073, सैलाना में 2 लाख 10 हजार 430, जावरा में 2 लाख 37 हजार 701 और आलोट में मतदाता संख्या 2 लाख 22 हजार 784 हैं।

कलेक्टर ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, इधर मतदान कर्मी ही नहीं दे पाए वोट

इमरान खान, खंडवा। जिले में कुल चार विधानसभा सीट हैं। जिसमें से पहला खंडवा विधानसभा है। यहां बीजेपी की ओर से कंचन मुकेश तनवे को प्रत्याशी और कांग्रेस की ओर से कुंदन मालवीय को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट पर कुल 2 लाख 72 हजार 559 मतदाता हैं। जिसमें से 1 लाख 38 हजार 28 पुरुष, 1 लाख 34 हजार 514 महिला और 17 अन्य मतदाता शामिल हैं।

हरसूद विधानसभा से बीजेपी ने मंत्री विजय शाह और कांग्रेस सुखराम साल्वे को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर कुल 2 लाख 27 हजार 780 मतदाता हैं। जिसमें से 1 लाख 17 हजार 20 पुरुष मतदाता, 1लाख 10 हजार 756 महिला मतदाता और अन्य 4 मतदाता शामिल हैं।

मांधाता विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी नारायण पटेल और कांग्रेस प्रत्याशी उत्तमपाल सिंह है। इस सीट पर कुल 2 लाख 16 हजार 318 मतदाता हैं। जिसमें से 1 लाख 10 हजार 911 पुरुष मतदाता, 1 लाख 5 हजार 401 महिला मतदाता और अन्य 6 मतदाता शामिल हैं।

पंधाना विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी छाया मोरे और कांग्रेस प्रत्याशी रूपाली बारे है। इस सीट पर कुल 2 लाख 82 हजार 662 मतदाता हैं। जिसमें से 1लाख 44 हजार 721 पुरुष मतदाता, 1 लाख 37 हजार 938 महिला मतदाता और अन्य 3 मतदाता शामिल हैं।

चुनावी ड्यूटी के दौरान नशे में धुत दिखे पुलिसकर्मी: बीच सड़क किया हंगामा, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

रेणु अग्रवाल, धार। जिले में कुल सात विधानसभा है। कुल 1879 मतदान केंद्र है। जिसमें से 399 मतदान केंद्र संवेदनशील है। वहीं 140 पिंक बूथ बनाए गए हैं। जबकि 300 मतदान केंद्र को क्रिटिक्ल घोषित किया गया है।

मतदाताओं की संख्या

धार विधानसभा में कुल 2 लाख 57 हजार 888 मतदाता हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी नीना विक्रम वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी प्रभा बालमुकुंद सिंह गौतम के बीच है।

मनावर विधानसभा में कुल 2 लाख 42 हजार 667 मतदाता हैं। यहां पर कांग्रेस के डॉक्टर हीरालाल अलावा और बीजेपी के शिवराम कन्नौज के बीच मुकाबला है।

गंधवानी विधानसभा में कुल 2 लाख 47 हजार 804 मतदाता हैं। यहां पर कांग्रेस से पूर्व मंत्री उमंग सिंगार और बीजेपी से जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा के बीच मुकाबला है।

धरमपुरी विधानसभा में कुल 2 लाख 19 हजार 383 मतदाता हैं। बीजेपी से कालू सिंह ठाकुर और कांग्रेस से पांची लाल मेडा के बीच मुकाबला है।

सरदारपुर विधानसभा में कुल 2 लाख 26 हजार 405 मतदाता हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप ग्रेवाल और बीजेपी प्रत्याशी वेल सिंह भूरिया के बीच है।

कुक्षी विधानसभा में कुल 2 लाख 46 हजार 685 मतदाता हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह बघेल और बीजेपी प्रत्याशी व प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल बीच में है।

MP Election 2023: विदिशा में 314 अतिथि शिक्षकों बनाया गया SPO, डाक मतपत्र से वोट नहीं डाल पाने पर जताई चिंता, अब ऐसे करेंगे मतदान

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

Related Post

Chhattisgarh : नक्सलियों ने की कांग्रेस नेता की हत्या, बेटे को भी उतारा था मौत के घाट
चीन अमेरिका दुश्मन नहीं हैं…ब्लिंकन से मुलाकात में बोले जिनपिंग मतभेदों को सुलझाने पर जोर | china america Blinken meets Xi Jinping Emphasis laid on resolving differences responsibly
इस साल तीन शुभ योगों में पड़ रही वरुथिनी एकादशी, इस तिथि को व्रत रखकर करें मनोकामना पूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

NEWS VIRAL