• Thu. Jul 3rd, 2025

MP Budget 2024: विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, मानसून सत्र के चौथे दिन बजट पर हुई चर्चा

ByCreator

Jul 4, 2024    150878 views     Online Now 184

शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा (MP Assembly Monsoon Session) की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सत्र के चौथे दिन करीब 11 घंटे तक कार्यवाही चली। इस दौरान सदन में बजट (MP Budget 2024) को लेकर चर्चा की गई है।

गुरुवार को मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का चौथा दिन था। सदन में आज बजट पर चर्चा की गई। सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही चली। आज लंच ब्रेक भी नहीं दिया गया था। सत्र के चौथे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मंत्री और सत्ता पक्ष के विधायकों ने बजट पर अपनी राय व्यक्त की। वहीं नर्सिंग घोटाले पर आज भी जमकर हंगामा हुआ। वहीं विपक्ष ने लाड़ली बहना की राशि बढ़ाने जैसे मुद्दे को सदन में जोर शोर से उठाया। ध्यान आकर्षण में यूनानी महाविद्यालयों का पाठ्यक्रम हिंदी में करने का मुद्दा उठा।

नर्सिंग घोटाले पर हंगामा: जयवर्धन सिंह ने मंत्री सारंग पर लगाया गलत जानकारी देने का आरोप, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीता शरण शर्मा ने आयुष मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। वृद्धावस्था पेंशन को लेकर भी कांग्रेस विधायक झूमा सोलंकी, आतिफ अकील, लखन घनघोरिया ने सामाजिक न्याय मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। आपको बता दें कि कल बुधवार 3 जुलाई को डॉ मोहन यादव की सरकार ने अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश के विकास के लिए 3 लाख 65 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया था।

कांग्रेस विधायक ने कैलाश विजयवर्गीय पर ली चुटकी: कहा- हमने उन्हें राष्ट्रीय नेता बनाया, वो वापस यहां आ गए, पूरा बजट कर्ज के बोझ पर बना है

See also  छत्तीसगढ़: आंगन में खेल रही थी बच्ची, उठा ले गया आदमखोर तेंदुआ, जंगल में मिले लाश के टुकड़े - Hindi News | Dhamtari forest man eating leopard terror took away girl wild animals stwma

Follow the achchhikhabar.in MP channel on WhatsApp
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

[ Achchhikhar.in Join Whatsapp Channal –
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

Join Telegram – https://t.me/smartrservices
Join Algo Trading – https://smart-algo.in/login
Join Stock Market Trading – https://onstock.in/login
Join Social marketing campaigns – https://www.startmarket.in/login

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL